आस्था

कल से इन 3 राशियों के जीवन में होगा बड़ा बदलाव, सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से संवरेगी तकदीर

Surya Nakshatra Parivartan 2024: नौ ग्रहों में राजा माने जाने वाले सूर्य 30 सितंबर को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. इस दिन सूर्य देव पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. सूर्य देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में 13 सितंबर तक रहने वाले हैं. वैसे तो सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर राशिचक्र की सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन सूर्य देव तीन राशियों के जीवन में खास बदलाव लाएंगे. आइए, जानते हैं कि सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन किन तीन राशियों के लिए शुभ और लाभकारी साबित होगा.

मेष राशि

सूर्य देव का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करना मेष राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में नौकरी में प्रमोशन की संभावना बनेगी. इस दौरान पिता या पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा. व्यापार में खास आर्थिक लाभ होगा. वैसे कार्य जो लंबे समय से अटके हुए थे वे सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. बैद्धिक क्षमता बढ़ेगी. मानसिक विकार दूर होंगे. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

मिथुन राशि

सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि के लिए भी खास है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. वैसे छात्र जो प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी. आमदनी के कुछ नए स्रोत नजर आएंगे. विदेश यात्रा का योग बनेगा. जॉब के लिए विदेश से ऑफर मिल सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. परिवार में पिता से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा. जमीन से जुड़े कार्यों से धन लाभ होगा.

सिंह राशि

सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में रोजगार में खास उन्नति देखने को मिलेगी. पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. छात्रों को पढ़ाई के लिए विदेश जाना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी. सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को शुभ समाचार मिलेगा. किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा. आमदनी के साधनों में वृद्धि होगी. सेहत अच्छी रहेगी.

यह भी पढ़ें: 2025 में इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु-केतु, शुरू होगा नौकरी-व्यापार में तरक्की का नया दौर

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

12 minutes ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

15 minutes ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

57 minutes ago

‘जजों ने खेले बैडमिंटन…’, CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी करने वाले संजय राउत और निखिल वागले पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा

सीजेआई सूर्यकांत पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार निखिल वागले को वर्चुअल और…

1 hour ago