फोटो-सोशल मीडिया
Weather Update: देश के तमाम हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है. गुजरात के 18 जिलों में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. अब तक 26 लोगों की मौत की खबर सामने आ चुकी है तो वहीं 17800 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. राहत कार्य के लिए सेना बुलाई गई है. तो दूसरी ओर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है और उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
गुजरात में भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ आ गई है. तो वहीं जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुछ हिस्सों में बुधवार को लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश जारी है. वहीं, बाढ़ प्रभावित इलाकों में से 17,800 लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि जान गंवाने वालों में वे सात लोग शामिल हैं जो रविवार को मोरबी जिले के हलवद तालुका के धवना गांव के पास एक पुल को पार करते समय एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बह जाने के बाद लापता हो गए थे. इस पुल से होकर पानी बह रहा था. उनके शव बरामद कर लिए गए हैं. वडोदरा में बारिश थमने के बावजूद, शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी के अपने तटों को तोड़कर आवासीय इलाकों में प्रवेश कर जाने से निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और इमारतें, सड़कें और वाहन पानी में डूब गए.
मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात के साथ ही पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, केरल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजस्थान में भी कई स्थानों पर आंधी के साथ भारी बारिश दर्ज की गई. माउंट आबू में सबसे अधिक 88.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है. गंगानगर और सिरोही जिलों में भारी बारिश हुई है. मौसम विभाग ने राज्य में सितंबर के पहले हफ्ते में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. मालूम हो कि देश की राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में बुधवार देर रात से ही बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के भी कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है. वहीं गुजरात में बाढ़ की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य सरकार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. गुजरात के कई जिलों में सेना तैनात करने की नौबत आ गई है. 10 से अधिक ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है.
-भारत एक्सप्रेस
Kedarnath Waste Crisis 2026: केदारनाथ में अप्रैल से अगस्त 2026 के बीच 50.30 मीट्रिक टन…
Nagaland Spurious Liquor Deaths: साल 1990 से पूर्ण शराबबंदी वाले राज्य नागालैंड में मिलावटी और…
Kab Hai Sarva Pitru Amavasya: पितृ पक्ष का समापन सर्वपितृ अमावस्या के साथ होता है.वर्ष…
Manmohan Singh Birth Anniversary Tributes: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…
Triple Talaq Law: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया है कि…
मथुरा-वृंदावन के गुरु कृपा कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण…