मनोरंजन

फिल्म ‘वीराना’ में चुड़ैल के रोल नजर आई ये खूबसूरत एक्ट्रेस आखिर कहां गायब हो गई? 36 साल बाद भी रहस्य बरकरार…

1988 में एक फिल्म आई थी, जिसका नाम था ‘वीराना’ (Veerana). जैसा कि नाम से ही जाहिर है, ये एक हॉरर फिल्म (Horror Film) थी, जो उस जमाने की सबसे डरावनी फिल्मों में शुमार थी. यह उस साल रिलीज हुई कामयाब फिल्मों में शामिल थी.

हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले रामसे ब्रदर्स की इस फिल्म की खास बात ये है कि अपनी रिलीज के 36 साल बाद भी यह अक्सर चर्चा में रहती है. हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के इतिहास में बहुत कम फिल्मों को ऐसी शोहरत हासिल हो पाती है. दरअसल ये फिल्म अपनी कहानी से ज्यादा फिल्म की लीड एक्ट्रेस जैस्मिन धुन्ना (Jasmine Dhunna) को लेकर सुर्खियों में रहती है.

रहस्यमय तरीके से गायब

दरअसल ‘वीराना’ फिल्म के बाद जैस्मिन रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं और आज तक उनके बारे में कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं है. शायद इसी वजह से गाहे-बगाहे ही सही, लेकिन जैस्मिन लगातार चर्चा में रहती हैं.

उनके साथ क्या हुआ? उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को अचानक क्यों अलविदा कह दिया? वो क्यों एक गुमनाम जिंदगी ​जीने को मजबूर हुईं? आज वह जिंदा हैं या नहीं? ‘वीराना’ के बाद वह कहां गुम हो गईं? क्या ‘वीराना’ के बाद उन्हें कोई फिल्म नहीं मिली? क्या उन्होंने शादी कर ली और बॉलीवुड की चमक-धमक से हमेशा के लिए दूर हो गईं? ऐसे तमाम सवाल हैं, जो अक्सर सोशल मीडिया पर उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं.

फिल्म ‘वीराना’

‘वीराना’ एक इरोटिक सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म थी, जिसे तुलसी (Tulsi Ramsay) और श्याम रामसे (Shyam Ramsay) ने डायरेक्ट किया था. दोनों की जोड़ी रामसे ब्रदर्स (Ramsay Brothers) के नाम से मशहूर है. फिल्म की रिलीज के बाद इसकी लीड एक्ट्रेस जैस्मिन अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस की चलते सुर्खियों में आ गई थीं.

इसमें जैस्मिन ने एक ऐसी महिला की भूमिका निभाई थी, जिस पर एक आत्मा कब्जा कर लेती हैं और वह इंसानों के खून की प्यासी बन जाती हैं. फिल्म में खून की प्यास बुझाने के लिए जैस्मिन अपनी अदाओं से पुरुषों को कामुक तरीके से बहकाती और फिर मार देती थीं.

फिल्म में जैस्मिन के साथ हेमंत बिरजे, विजयेंद्र घाटगे, गुलशन ग्रोवर, सतीश शाह, कुलभूषण खरबंदा, साहिला चड्ढा, विजय अरोड़ा, लीना मिश्रा, राजेश विवेक, वैभवी महंत आदि नजर आए थे.

एक्टर हेमंत बिरजे का खुलासा

‘वीराना’ फिल्म में जैस्मिन के साथ काम कर चुके हेमंत बिरजे ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि जैस्मिन बिल्कुल ठीक हैं और उनकी उनसे अभी भी बात होती है. उन्होंने दावा किया था जैस्मिन अमेरिका में रहती हैं और उनका मुंबई के वर्सोवा इलाके में भी घर है, लेकिन ज्यादातर वह अमेरिका में ही रहती हैं. उनका बिजनेस है.

फिल्म ‘वीराना’ के पोस्टर.

अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन

कहा जाता है कि ‘वीराना’ की रिलीज के साथ ही जैस्मिन रातोंरात स्टार बन गई थीं. फिल्म में भूत बनने के बावजूद उनकी खूबसूरत अदाओं को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. उनके गायब होने के पीछे का एक कनेक्शन अंडरवर्ल्ड तक जाता है.

कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की नजर उन पर पड़ गई थी और उनके दीवानों में वह भी शामिल हो गया था. जैस्मिन को अंडरवर्ल्ड से कॉल आने लगे थे, जिसके बाद वह अचानक गायब हो गईं. ऐसी भी अफवाह है कि अंडरवर्ल्ड के लोगों ने उन्हें किडनैप करा दिया था. ये भी कहा जाता है धमकी मिलने के बाद अपनी जिंदगी बचाने के लिए वह गुमनामी में चली गईं.

हालांकि कुछ लोगों का यह भी कहना है कि अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन की बात महज अफवाह थी. ये अफवाह इसलिए उड़ाई गई थी, ताकि जैस्मिन का क​रिअर आगे न बढ़ सके और कोई भी डायरेक्टर उन्हें फिल्म ऑफर न करे.

एक्ट्रेस जैस्मिन.

श्याम रामसे ने क्या कहा था

फिल्म इं​ड्रस्टी में जैस्मिन ने सिर्फ तीन फिल्में की थीं. ‘वीराना’ उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई थी. इसके पहले वह सरकारी मेहमान (1979) और Divorce (1984) नाम की फिल्मों में नजर आई थीं. ‘सरकारी मेहमान’ में वह विनोद खन्ना के साथ नजर आई थीं. वहीं, ‘डिवोर्स’ फिल्म में उन्होंने शर्मिला टैगोर, गिरीश कर्नाड और विजयेंद्र घाटगे के साथ काम किया था.

2017 में एक इंटरव्यू के दौरान ‘वीराना’ बनाने वाले श्याम रामसे ने कहा था कि जैस्मिन जिंदा हैं. उनका कहना था कि जैस्मिन अपनी मां के बहुत करीब थी और मां की बीमारी के कारण उन्होंने अचानक फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था. इसके बाद जब उनकी मां की मौत हो गई तो वे सदमे में चली गईं और लोगों और समाज से दूरी बना ली. उनका ये दावा भी था कि यह खूबसूरत अदाकारा मुंबई में ही रहती है.

जैस्मिन सिर्फ तीन फिल्मों में नजर आई थीं.

ये अफवाहें भी हैं…

जैस्मिन के गायब होने की कई कहानियां, अटकलें और अफवाहें हैं. जैसे कुछ का कहना है कि उन्होंने जॉर्डन में रहने वाले एक शख्स से शादी कर वहीं घर बसा लिया है. कुछ लोगों के अनुसार, वह पाकिस्तान से आई थीं और वापस वहीं चली गईं. कुछ लोग उनकी शादी एक एनआरआई से होने और फिर अमेरिका में बसने की बात भी कहते हैं. उनके हरियाणा में राहुल तुगनैत नाम के शख्स से शादी करने की भी अटकलें लगाई जाती हैं.

कई लोग यह दावा भी करते हैं कि अंडरवर्ल्ड से संबंध के कारण उन्होंने आत्महत्या कर, जबकि कुछ का दावा है कि लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हो चुका है.

हालांकि कोई भी यह ठीक तरह से नहीं जानता कि जैस्मिन कहां हैं? हां, ये जरूर है कि उनके अचानक गायब होने से उनके फैन्स को जो जख्म मिला, रह-रहकर उसकी टीस आज भी उठती रहती है. पता नहीं कब उनके गायब होने के रहस्य से पर्दा उठेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Verma

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

4 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

5 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

5 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago