सूर्य और राशिचक्र.
Surya Rashi Parivartan Negative Impact on Zodiac: वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, सूर्य देव 15 जून को राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश कर गए हैं. सूर्य देव इस स्थिति में 16 जुलाई तक रहेंगे और उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सूर्य का यह गोचर राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है. सूर्य-गोचर (Surya Gochar) की अवधि में तीन राशि से जुड़े लोगों के करियर पर खास असर पड़ेगा. ऐसे में इस दौरान किन राशियों को खास सावधान रहना होगा, जानिए.
सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश करना कर्क राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ नहीं है. सूर्य के इस राशि परिवर्तन के दौरान अनावश्यक तनाव बढ़ेगा. मन परेशान रह सकता है. नौकरी करने वालों को जरूरी कार्यों में असफलता हाथ लग सकती है. सूर्य-गोचर की अवधि में अगर नौकरी का ऑफर मिलेगा फिर भी निराशा हाथ लग सकती है. इस दौरान कार्यस्थल पर कार्यों को लेकर दवाब बढ़ेगा. छात्रों को करियर से जुड़े मामलों पर सोच-समझकर फैसला लेना होगा.
वृश्चिक राशि से संबंध रखने वालों के लिए सूर्य का यह गोचर अनुकूल नहीं है. सूर्य-गोचर की अवधि में नौकरी छूटने का डर बना रहेगा. इसके अलावा किसी कार्य को लेकर मन में अनावश्यक चिंता रहेगी. परिवार में भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है. पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कलह हो सकता है. नौकरीपेशा वाले इस दौरान कार्यस्थल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे.
सूर्य के इस राशि परिवर्तन के दौरान नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है. इसके साथ ही सूर्य-गोचर की अवधि में फिजूलखर्ची बढ़ेगी. खर्च पर नियंत्रण ना करने की वजह से कर्ज की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इच्छा के विपरीत नौकरी करनी पड़ेगी. कार्यस्थल पर कुछ ऐसी परिस्थितियों के निर्माण होंगे, जिससे मानसिक परेशानी होगी. नौकरी में काम का दवाब बढ़ेगा.
जॉब और करियर में तरक्की के लिए सूर्य-गोचर की अवधि में रोजाना उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें. पीतल के लोटे में लाल रोली, लाल फूल, अक्षत मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी.
सूर्य राशि परिवर्तन के दौरान सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे से तुलसी में जल अर्पित करने के बाद आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ करें. इस दौरान अगर रोजाना ऐसा करेंगे तो सूर्य ग्रह की अनुकूलता प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप नौकरी और करियर में तरक्की का योग बनेगा.
यह भी पढ़ें: Morning Tips: रोज सुबह करें ये काम, घर में हमेशा वास करेंगी मां लक्ष्मी; दूर होगी कंगाली
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नए…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन कारोबार में…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों…