देश

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब को अभी और झुलसाएगी गर्मी, IMD ने मौसम को लेकर जारी किया अलर्ट

दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी है. सुबह के 9 बजते ही ऐसा लगता है कि मानो दोपहर के डेढ़ बज गए. गर्मी की इस तपिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विभाग की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने बताया, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में लू चलने की आशंका है. हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, लोगों को भी सावधानी बरतने का सुझाव दिया गया है.

3-4 दिन रहेगी हीटवेव की स्थिति

उन्होंने आगे कहा, दिल्ली में हीट वेव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आगामी दिनों में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में प्रचंड गर्मी की वजह से स्थिति चुनौतीपूर्ण हो सकती है. हमें लगता है कि अगले तीन से चार दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी.

जारी किया रेड अलर्ट

सोमा रॉय ने आगे कहा, प्रचंड गर्मी को देखते हुए बिहार और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया. इसके बाद इस बात की संभावना जताई जा रही है कि पूर्वोत्तर भारत में गर्मी अपने तेवर दिखा सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश की बात करें, तो अभी यहां उस स्थिति को पैदा होने में समय लगेगा. उत्तर प्रदेश में तीन से चार दिन तक रेड अलर्ट रहेगा. पंजाब, हरियाणा में कल से ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा. वहां कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है. वहीं, दिल्ली के लिए आज और कल हमने रेड अलर्ट जारी किया है. अधिकतम के साथ–साथ न्यूनतम तापमान को देखते हुए हमने रेड अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें- “नीट में कुछ गड़बड़ी पाई गई है”, NEET पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- अगर NTA दोषी हुआ तो…

इन राज्यों में हालात काफी खराब

बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर है. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, दिल्ली, पंजाब और उत्तरी राजस्थान में कई जगहों पर तापमान 45 से 47 डिग्री तक रिकॉर्ड किया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

21 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

24 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago