सूर्य राशि परिवर्तन.
Surya Rashi Parivartan Effect Aries to Pisces: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव राशि परिवर्तन करते हैं तो उसे संक्रांति कहा जाता है. ज्योतिषी गणना के अनुसार, सूर्य देव 14 मार्च को यानी आज मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में सूर्य का यह राशि परिवर्तन राशिचक्र की सभी राशियों के लिए खास है.
सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत अच्छा नहीं कहा जा रहा है. सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करने में थोड़ी कठिनाई आएगी. पारिवारिक जीवन में संतान से कष्ट होगा. इस दौरान कोई भी महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचें.
सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान जो भी जरूरी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी. यात्रा के दौरान लव पार्टनर या जीवन साथी का सहयोग मिलेगा. रोजगार के कई नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर तरक्की होगी. व्यापार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा.
सूर्य-गोचर की अवधि में प्रोफेशनल ग्रोथ नजर आएगा. इस दौरान साहस और उत्साह में वृद्धि होगी. यात्रा का योग बनेगा जो कि लाभकारी लाभकारी साबित होगा. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी नजर आएगी.
सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए थोड़ी कष्टकारी साबित हो सकता है. इस दौरान अनावश्यक तनाव में रह सकते हैं. हालांकि, धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लेने से मान खुश रहेगा और तनाव दूर होगा. करियर के लिहाज से सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है. करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे. कार्यस्थल पर किए गए कार्यों से संतुष्टि मिलेगी.
बिजनेस करने वालों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन बहुत अच्छा नहीं है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों से परेशानी हो सकती है. सूर्य गोचर के दौरान आवश्यक कार्यों में भी परेशानी हो सकती है.
कन्य राशि वालों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन बेहद शुभ और लाभदायक है. इस दौरान उम्मीद से अधिक धन लाभ होगा. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. इसके अलावा करियर में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी. लाभ के कई योग बनेंगे. जिसके आर्थिक जीवन में खुशहाली नजर आएगी.
तुला राशि के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. इस दौरान आमदनी के कई अवसर मिलेंगे. साथ ही जो लोग नौकरी में हैं, उन्हें इस दौरान कार्यों में सतुष्टि मिलेगी. अधिकारी कार्यों से खुश रहेंगे. सरकारी नौकरी करने वालों को प्रमोशन की खुशखबरी मिलेगी.
सूर्य-गोचर के दौरान कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा. कार्यस्थल पर पूरी तन्मयता के साथ काम करेंगे. जिसके अधिकारी खुश होंगे और प्रमोशन का रास्ता साफ होगा. शादीशुदा लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी. व्यापार करने वालों को आर्थिक उन्नति होगी.
सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. सूर्य देव की कृपा से नौकरी में पदोन्नति होगी. साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी का भी शुभ समाचार प्राप्त होगा. करियर में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा.
सूर्य का यह राशि परिवर्तन मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा नहीं है. सूर्य-गोचर की पूरी अवधि में नौकरी से जुड़े कार्यों में असफलता मिलेगी. अधिकारी कार्य से संतुष्ट नहीं होंगे. जिससे मन में नकारात्मकता आएगी. जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छा और लाभकारी अवसर मिलेगा.
सूर्य के राशि परिवर्तन के दौरान आपको दोस्तों और बिजनेस में साझेदार साथियों से नुकसान हो सकता है. कार्यस्थल पर वर्क लोड को आसानी से सहन करेंगे. जिससे आने वाले समय में लाभ होगा. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सहकर्मियों से परेशानी होगी. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा.
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बहुत अच्छा नहीं है. नौकरीपेशा वालों को इस दौरान कार्यों में तनाव रहेगा. हालांकि, इस दौरान अगर नौकरी में परिवर्तन का भी योग बनेगा. सरकारी नौकरी करने वालों को वेतनवृद्धि का योग बनेगा. बिजनेस में आमदनी सामान्य रहेगा.
यह भी पढ़ें: कल से शुरू होने जा रहा है खरमास, इस दौरान भूलकर भी ना करें ये काम; जानें शादी के लिए मुहूर्त
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…
Retirement Planning Emergency Fund: रिटायरमेंट प्लानिंग में इमरजेंसी फंड बनाना बेहद जरूरी है. अचानक बीमारी…
उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की करीब 900 किलोमीटर लंबी ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’…