देश

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में शाहजहां शेख से जुड़े मामले में ED ने कई ठिकानों पर छापा मारा, भारी संख्या में अर्ध सैनिक बल मौजूद

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार (14 मार्च) को पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में गिरफ्तार और टीएमसी से निष्कासित विधायक शेख शाहजहां से जुड़े कथित जमीन कब्जा मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की. छापेमारी फिलहाल जारी है और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर की जा रही है. जिन स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं, उनमें मामले से जुड़े संदिग्धों के आवासीय स्थान भी शामिल हैं.

शाहजहां शेख के खिलाफ ED की कार्रवाई

जांच एजेंसी द्वारा दर्ज एक नए मामले (ECIR) में आज शाहजहां शेख के खिलाफ ED सर्च ऑपरेशन की कार्रवाई कर रही है. बता दें कि पिछले कुछ दिनों पहले अवैध तौर पर जमीन पर कब्जा करने और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में संदेशखाली इलाके के नजत थाना में एक FIR दर्ज किया गया था. मामले को ED द्वारा टेकओवर करने के बाद आज छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है.

शाहजहां को 29 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था

संदेशखाली गांव में यौन हिंसा और जमीन पर कब्जा करने के आरोप में शाहजहां की गिरफ्तारी हुई. उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीते 29 फरवरी को उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान में एक ठिकाने से पकड़ा था और बाद में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था.

इससे पहले फरवरी में ईडी ने इसी मामले में पश्चिम बंगाल में करीब आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की थी. जनवरी में एजेंसी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) घोटाला मामले के सिलसिले में विभिन्न स्थानों पर दो अलग-अलग छापे मारे, जो शाहजहां से जुड़ा एक और मामला था.

जनवरी में ईडी टीम पर हुआ था हमला

बीते 5 जनवरी को इसी तरह के एक ऑपरेशन के दौरान उत्तरी 24 परगना जिले में शाहजहां और टीएमसी नेता शंकर आध्या के आवासों पर छापेमारी करने के दौरान ED अधिकारियों पर हमला किया गया था.

लगभग 200 स्थानीय लोगों, जो कथित तौर पर शाहजहां शेख के समर्थक थे, ने अधिकारियों और सशस्त्र अर्धसैनिक बलों को घेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया. इस झगड़े में ED के दो अधिकारी घायल हो गए. हमले के बाद शाहजहां फरार हो गया था.

भाजपा और टीएमसी आमने-सामने

इस घटना ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की आलोचना की थी, जबकि टीएमसी ने ED पर स्थानीय लोगों को भड़काने का आरोप लगाया.

इसके बाद गृह मंत्रालय ने हमलों के संबंध में पश्चिम बंगाल सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी.

अपनी गिरफ्तारी से पहले शाहजहां फरार रहे थे, राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां दोनों ही उनका पता लगाने में असमर्थ रही थीं. हाल ही में कलकत्ता हाईकोर्ट ने संदेशखाली में ED के अधिकारियों पर हमले की जांच के लिए सीबीआई और पश्चिम बंगाल पुलिस की एक संयुक्त विशेष जांच टीम (SIT) को निर्देश दिया था.

इसे भी  पढ़ें: BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्‍मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, गडकरी नागपुर, पीयूष गोयल मुंबई से; सामने आए 72 नाम

Rohit Rai

Recent Posts

श्रीलंका ने सांसदों की पेंशन खत्म की, भारत में भी शुरू हुई बहस: हर्ष गोयनका का आह्वान

श्रीलंका की संसद ने फरवरी 2026 में 154-2 के बहुमत से सांसदों और उनके आश्रितों…

22 minutes ago

स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की हवा क्यों हुई जहरीली? दिवाली की रात AQI 1708 पहुंचने का दावा

लगातार आठ बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने वाले इंदौर में दिवाली की रात…

39 minutes ago

देश में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% पर पहुंची, ग्रामीण इलाकों में मिली सबसे ज्यादा राहत; शहरी क्षेत्रों में बढ़ी चुनौती

India Unemployment Rate: चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में देश की कुल बेरोजगारी दर…

50 minutes ago

घरेलू मैन्युफैक्चरिंग होगी बूस्ट: PHDCCI ने यूनियन बजट से पहले पेश किया 7 क्षेत्रों में सुधार का खाका

PHDCCI Pre-Budget 2027-28 Recommendations: पीएचडीसीसीआई ने बजट से पहले एलएनजी, नैफ्था, वुड पल्प पर जीरो…

51 minutes ago

क्यों मनाया जाता है भैया दूज? पढ़िए यमराज और यमुना जी की वह पौराणिक कहानी जिससे शुरू हुई यह परंपरा

11 नवंबर को मनाया जाएगा भैया दूज का पर्व. जानिए तिलक का धार्मिक महत्व, यमराज-यमुना…

56 minutes ago

दिल्ली में एक दिन, दो बड़े धमाके! CM रेखा गुप्ता ने खोला सौगातों का पिटारा, 15 लाख परिवारों की हुई बल्ले-बल्ले

Delhi LPG Subsidy: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर 15.45 लाख राशन कार्डधारक…

1 hour ago