आस्था

Taurus yearly horoscope 2023: साल के इन महीनों में वृषभ राशि वालों को रहना होगा सावधान, आर्थिक स्थिति रहेगी ऐसी

Taurus yearly horoscope 2023: वृषभ राशि वालों के लिए करियर, रोजगार, व्यापार, परिवार, शिक्षा, सेहत और धन के मामले में नया साल कैसा गुजर सकता है, आइए देखते हैं.

वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2023

माना जा रहा है कि जनवरी से लेकर मार्च के दौरान बनने वाले ग्रहों के कुछ विशेष योग का असर इन पर पड़ सकता है. जिस कारण पेशेवर जिंदगी में भी यह अपेक्षा से अधिक पाने में सफल रहेंगे. इस साल इनमें आत्मविश्वास बना रहेगा.

इसके अलावा इन्हें स्वयं से वरिष्ठ लोगों का सहयोग प्राप्त होगा और व्यापार में भी उसका विस्तार करने में सफल रहेंगे. करियर के लिहाज से यह समय उत्तम रहेगा. वहीं परिवार में किसी सदस्य को लेकर तनाव हो सकता है. किसी तरह का संपत्ति से संबंधित विवाद भी हो सकता है.

अप्रैल से जून के बीच देना होगा इस चीज पर ध्यान

अप्रैल से जून के बीच अगर आप व्यापार में किसी तरह का जोखिम उठाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें. हालांकि प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय अनुकूल है.

अगर इस राशि वाले विदेश से संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं या विदेश जाने की सोच रहे हैं तो उसमें भी सफलता मिलने की उम्मीद है. नौकरी पेशा लोगों को इस दौरान विशेष तौर पर सतर्क रहना होगा, क्योंकि कार्यस्थल पर चलने वाली राजनीति उनकी नौकरी के लिए खतरनाक हो सकती है.

इसे भी पढ़ें: Capricorn Horoscope 2023: नया साल मकर राशि वालों के जीवन में लाएगा ये खुशियां, साल के अंत में मिल सकती है इस काम में सफलता

जुलाई से सितंबर के बीच बना सकते हैं अपना आशियाना

जुलाई से सितंबर के बीच इस राशि वालों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं इस दौरान यह व्यापार में भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं. अगर किसी भौतिक वस्तु की इच्छा है तो वह भी पूरी हो सकती है. इस दौरान जो लोग अपना खुद का मकान लेने की सोच रहा हैं या नया घर बनाने की शुरुआत करना चाहते हैं. उनके लिए भी यह समय उत्तम है,

अक्टूबर से लेकर दिसंबर तक मिलेगी इस काम में सफलता

इस दौरान इनको अपने स्वभाव में विनम्रता बनाए रखनी होगी. इन तीन महीनों के दौरान आपकी सेहत में भी निखार आएगा. इस साल होने वाले ग्रहों के गोचर का इस राशि पर सकारात्मक असर पड़ेगा. जिस कारण अगर यह किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की उम्मीद है.

Rohit Rai

Recent Posts

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

11 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

15 minutes ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

18 minutes ago

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

35 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

53 minutes ago