देश

Weather Update: पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड, उत्तर भारत में शीतलहर का कहर जारी, न्यू ईयर को लेकर अलर्ट

Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है. बीते गुरुवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी. दिन में निकली हल्की धूप ने लोगों की राहत की सांस दी थी. लेकिन आज 30 दिसंबर को तापमान रोजाना की तरह 7 से 8 डिग्री सेल्सिअस बना हुआ है. दिल्ली में सुबह के समय कोहरा थोड़ा कम था. इसके अलावा कुछ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है. हिमाचल के लाहौल-स्पीती में बर्फबारी हो रही है. इसी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं का कहर देखने को मिल रहा है. दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में बर्फीली हवा ने सिरदर्द बढ़ाया हुआ है.

हिमाचल के लाहौल स्पीती वैली में गुरुवार यानी 29 दिसंबर को बर्फबारी देखी गई थी. स्थिति को देखते हुए कुल्लू पुलिस ने एक ए़डवायजरी जारी की है. एडवायजरी के मुताबिक पर्यटकों को सोलंग वैली, अटल टनल और सिसु की ओर जाने से मना किया गया.

न्यू ईयर से अलर्ट जारी

राजधानी में 30 दिसंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया और अधिकतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. दिल्ली में अभी दो दिनों से कड़ाके की ठंड में राहत है. मौसम विभाग ने 1 जनवरी से अलर्ट जारी किया है. वहीं आज कोहरे से राहत है. लेकिन 31 दिसंबर को फिर से कोहरा होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली सहित पूरा उत्तर भारत अभी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में है.

ये भी पढ़ें- Heeraben: PM मोदी की मां हीरा बा के निधन पर दिग्गज नेताओं ने जताया दुख, जानिए क्या कहा

पंजाब और चंडीगढ़ में छाया घना कोहरा

मौसम के मुताबिक, पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की संभावनाएं हैं. आने वाले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में घने से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. वहीं विभाग ने एक से दो जनवरी को शीत लहर चलने और सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है.

श्रीनगर में हुई बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है. इसके साथ ही बारिश भी देखने को मिली. वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला शहर में आज बर्फबारी हुई. इसका वीडियो भी सामने आया है.

दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनें लेट

रेलवे के अनुसार, अन्य इलाकों में घना या बहुत घना कोहरा छाए रहने की वजह से दिल्ली आने वाली 14 ट्रेनों में देरी हुई है. बता दें कि दिल्ली में कोहरे से थोड़ी राहत मिली. लेकिन उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है. जिसकी वजह से ट्रेनों में देरी हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

10 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

23 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

32 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

57 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

2 hours ago