आस्था

Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक… क्या कहता है आपका आज का भाग्यफल?

आज का राशिफल: 25 दिसंबर

आज ग्रह-नक्षत्रों की चाल से ज्यादातर राशियों के लिए दिन भाग्यशाली रहेगा. बुधवार, 25 दिसंबर को दशमी तिथि है. आज सूर्य धनु राशि में और चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर रहे हैं. साथ ही चित्रा नक्षत्र और अतिगंदा योग का विशेष संयोग बना है. वृषभ राशि के जातकों के लिए यह दिन खास रहेगा. मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ के योग हैं. कर्क राशि वाले आज खरीदारी कर सकते हैं, जबकि तुला राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा. अब जानते हैं मेष से मीन राशि तक का आज का राशिफल.

मेष (Aries)

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं. व्यवसाय में नुकसान होने की संभावना है, जिसके लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है. जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, वरना आपके रिश्ते में खटास आ सकती है. संतान कोई अच्छा प्लान लेकर आ सकती है. अपने काम दूसरों पर टालने से बचें.

वृषभ (Taurus)

आज का दिन मंगलकारी रहेगा. परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. किसी सदस्य के रिटायरमेंट से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. हालांकि, भाइयों के साथ संपत्ति को लेकर अनबन हो सकती है. बड़े-बुजुर्गों की सलाह मानें. किसी काम में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है. लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें.

मिथुन (Gemini)

आज आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा. बिजनेस में नई योजनाएं जोड़ सकते हैं. दोस्तों के साथ घूमने की योजना बनेगी. माता कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे पूरा करना होगा. परिवार के किसी सदस्य के मनमाने व्यवहार से परेशानी हो सकती है. रुके हुए काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी.

कर्क (Cancer)

आज का दिन मान-सम्मान में वृद्धि करेगा. लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. कानूनी मामलों में सतर्कता बरतें. नया घर खरीद सकते हैं, लेकिन दस्तावेजों की जांच जरूर करें. पिताजी कोई सरप्राइज गिफ्ट दे सकते हैं. भाई-बहनों का साथ मिलेगा.

सिंह (Leo)

आज खर्चे बढ़ेंगे. व्यवसाय में बदलाव का विचार कर सकते हैं. संतान की परीक्षा में सफलता मिलेगी. किसी काम को लेकर मानसिक तनाव रहेगा. पदोन्नति की संभावना है, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें. खानपान की आदतों में सुधार लाएं.

कन्या (Virgo)

आज का दिन बाहरी मामलों से बचने का है. किसी अन्य के विवाद में पड़ने से बचें. कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र रचने वालों से सावधान रहें. जीवनसाथी को पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है. वाहन चलाते समय सतर्क रहें.

तुला (Libra)

आज सावधानी बरतने का दिन है. अपरिचित लोगों से दूरी बनाएं. पार्टनरशिप के फैसले सोच-समझकर लें. संतान से निराशाजनक खबर मिल सकती है. प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा. माता-पिता की सलाह पर ध्यान दें.

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन समझदारी से काम लेने का है. परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. ससुराल पक्ष से आर्थिक लेन-देन में विवाद हो सकता है. किसी नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

धनु (Sagittarius)

बिजनेस में अच्छा दिन रहेगा. रुका हुआ धन मिलने से बड़ी समस्याएं हल होंगी. परिवार के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं. जीवनसाथी के साथ बातचीत में सावधानी रखें. बुजुर्गों की सलाह फायदेमंद होगी.

मकर (Capricorn)

आज भागदौड़ भरा दिन रहेगा. वाद-विवाद से बचें. पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. भाई-बहन आपकी मदद करेंगे.

कुंभ (Aquarius)

स्वास्थ्य पर ध्यान दें. मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा. विवाह से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं. परिवार के साथ समय बिताएं. संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

मीन (Pisces)

आज का दिन सुखद रहेगा. नई नौकरी के प्रयास सफल होंगे. व्यापार में नई योजना पर काम कर सकते हैं. धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे. यात्रा की योजना बन सकती है. सहयोगियों की साजिश से बचें.


ये भी पढ़ें- Saphala Ekadashi 2024: एक दिन जो बदल सकता है आपका जीवन, जानें क्यों कहा जाता है इसे सफलता का पर्व


-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

11 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

17 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago