Raksha Bandhan: रक्षाबंधन सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि भाई-बहन के उस अनमोल रिश्ते का जश्न है जिसमें तकरार भी होती है, लेकिन प्यार कभी कम नहीं होता है. आज का दिन उन सभी छोटी-छोटी बातों को याद करने का है जब बहन भाई को पीटती थी या फिर भाई बहन की गुड़िया छिपा देता था और फिर भी दोनों एक-दूसरे के बिना अधूरे लगते थे.
राखी का धागा सिर्फ एक धागा नहीं होता ये एक वादा होता है सुरक्षा का, साथ निभाने का और हर मुश्किल में एक-दूसरे के लिए खड़े रहने का. बहन जब भाई की कलाई पर राखी बांधती है तो उसमें उसकी दुआएं भी बंधी होती हैं और भाई जब बहन को कोई उपहार देता है तो उसमें उसका स्नेह और जिम्मेदारी छुपी होती है.
आज के दिन घरों में मिठाइयों की खुशबू होती है, हंसी-ठिठोली का माहौल रहता है और भाई बहन के रिश्तों में बेमिसाल प्यार होता है. कुछ भाई-बहन दूर होते हैं लेकिन वीडियो कॉल पर भी उनके बीच वही प्यार झलकता है. कुछ बहनें अपने भाइयों को राखी पोस्ट से भेजती हैं तो कुछ भाई अपने बहनों के पास खुद पहुंच जाते हैं. बस उस एक पल के लिए जात हैं जब राखी बंधे और दिल जुड़ जाए.
इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan पर पड़ रहा है इस बार सावन पूर्णिमा व्रत, इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई पर राखी
रक्षाबंधन हमें याद दिलाता है कि रिश्ते निभाने के लिए बड़े-बड़े काम नहीं बल्कि छोटे-छोटे जज्बात काफी होते हैं. एक फोन कॉल, एक प्यारा सा मैसेज या बस एक मुस्कान यही तो है असली प्यार.
आज के दिन हर भाई-बहन एक दूसरे को गले लगाकर कहें ‘तू है तो सब कुछ है’ और इस रक्षाबंधन को यादगार सिर्फ रस्मों से नहीं बल्कि दिल से खास बनाएं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…