आस्था

Numerology 2023: नया साल 2023 इन मूलांक वालों के लिए रहने वाला है खास, ले सकते हैं अपना घर और वाहन

Numerology Predictions 2023: साल 2023 कई लोगों के लिए खुशियों का पिटारा लेकर आने वाला है. अंक ज्योतिष की माने तो कुछ मूलांक ऐसे हैं, जिन्हे नए साल में भाग्य का भरपूर साथ मिलने जा रहा है. मूलांक के विषय में हम आपको बता दें कि किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख को उसका मूलांक माना जाता है.

वहीं अगर जन्म की तारीख दो अंकों में है तो इन्हें आपस में जोड़कर मूलांक निकाला जाता है. अंकशास्त्र में मूलांक से व्यक्ति के भविष्यफल की गणना की जाती है. इसी मूलांक के आधार पर साल 2023 का भविष्यफल निकाला गया है, जिसमें तीन ऐसे मूलांक हैं, जिनको नए साल में धन से लेकर वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं. आइए देखते हैं अंक ज्योतिष में कुल 1 से 9 तक के मूलांको में वह भाग्यशाली मूलांक वाले कौन हैं.

इस मूलांक वालों के बन रहे हैं विवाह और व्यापार में धन लाभ के योग

नया साल मूलांक 3 वालों के जीवन में सफलता और खुशहाली लेकर आने वाला है. अगर इस मूलांक वाले नए साल में कोई नया उद्यम शुरु करना चाहते हैं तो उसमें तेजी से तरक्की करेंगे. नौकरी पेशा लोगों को साल के मध्य तक पदोन्नति मिलने की उम्मीद है. अविवाहित जातकों के लिए भी इस साल विवाह के योग बन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Numerology Moolank 9: मूलांक 9 वालों का भविष्य होता है ऐसा, करते हैं यह काम

इस मूलांक वालों को मिल सकती है मनचाही नौकरी

अगर मूलांक 6 वाले अभी तक अपनी नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं तो इस साल उनकी यह परेशानी खत्म होने वाली है. अंकशास्त्र के अनुसार इस साल इन्हें मनचाही नौकरी मिलने की उम्मीद है. मूलांक 6 के लिए साल 2023 कई सारी खुशियां लेकर आएगा, जिसमें इन्हें सामाजिक मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी. वहीं इनके पारिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे.

इस मूलांक वालों को मिल सकता है वाहन और संपत्ति का सुख

माना जा रहा है कि मूलांक 7 वाले अगर इस साल अपना घर लेने की सोच रहे हैं तो उनका यह ख्वाब पूरा हो सकता है. इसके अलावा इस मूलांक वालों को साल के मध्य में वाहन सुख की प्राप्ति भी हो सकती है. जमीन से जुड़े मामलों में भी इन्हें लाभ होने की संभावना है.

Rohit Rai

Recent Posts

मेरठ में सरिया लूटकांड का खुलासा! पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल, 3 आरोपियों को दबोचा

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में कैंटर समेत 10 टन सरिया लूटने के मामले में…

6 minutes ago

लखनऊ हत्याकांड में आया बड़ा खुलासा: श्रद्धा दुबे के दो और खतरनाक ऑडियो वायरल; दी थी धमकी

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के दो नए और…

9 minutes ago

सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर चल रहा था खेल? अमृतसर पुलिस ने 7 तस्करों को दबोचा

Punjab News: अमृतसर रूरल पुलिस ने नशा और अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश कर…

16 minutes ago

SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ ग्राहकों का डेटा? 3,897 रिकॉर्ड में मिली निजी जानकारी

SBI Data Leak Alert 2026: एसबीआई को ग्राहकों के डेटा के संभावित डार्क वेब पर…

31 minutes ago

‘हाथी के दांत दिखाने के और…’ 500 से ज्यादा हथियारों की पूजा के बाद राजा भैया का बयान हुआ VIRAL

Raja Bhaiya news: प्रतापगढ़ के बेंती राजभवन में विजयदशमी पर राजा भैया ने 500 से…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया खास सुभाषित: बताया क्या है सच्चे साधु और कृतज्ञता का असली मतलब?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संस्कृत का एक प्रेरणादायक सुभाषित साझा…

48 minutes ago