देश

Pathaan Controversy: शाहरुख खान की ‘पठान’ के खिलाफ हिंदू संगठन का भड़का गुस्सा, जलाए मूवी के पोस्टर, बैन करने की मांग भी उठाई

Rajasthan News: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की नई फिल्म ‘पठान’ को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. फिल्म को कई राज्य में बैन करने की मांग की जा रही है.  फिल्म का विरोध देश के कई राज्यों में बढ़ता चला रहा है. इसी बीच राजस्थान के बारां जिले में बॉलीवुड मूवी ‘पठान’ को लेकर हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा भड़क उठा है. इसके अलावा अटरू और शाहाबाद में भी फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन कर मूवी को बैन करने की मांग की है.

अटरू में बजरंग दल (Bajrang Dal) ने फिल्म के पोस्टर को जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और उनके जिला संयोजक हिमांषु शर्मा के नेतृत्व में फिल्म को बैन करने की मांग की. वहीं शाहाबाद में बजरंग दल के सह जिला संयोजक के नेतृत्व में विरोध प्रर्दशन किया और अंहिसा सर्किल पर प्रदर्शन किया गया.

बजरंग दल ने कई जिलों में किया विरोध

बारां जिले में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रताप चौक पर बॉलीवुड फिल्म पठान’ विरोध किया. यहां पर विभाग संयोजक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रताप चौक पर ‘पठान’ मूवी का बहिष्कार कर पुतला दहन किया. विरोध के दौरान विभाग संयोजक वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भगवा का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान की पठान मूवी में हिंदुत्व के प्रतीक भगवा का अपमान किया गया है, इसलिए प्रदेश भर में पठान मूवी का पोस्टर जलाकर विरोध किया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि फिल्म को थिएटर में नहीं लगने दिया जाए, नहीं तो इसका कड़ा विरोध किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- AIIMS साइबर अटैक का चीन से कनेक्शन! आईपी एड्रेस खंगाल रही दिल्ली पुलिस, इंटरपोल से मांगी मदद

क्यों हो रहा है विवाद ?

पाठन फिल्म के एक गाने  ‘बेशर्म रंग’ में दीपिका की मोनोकिनी को लेकर विवाद किया जा रहा है. गाने के एक सीन में दीपिका ने भगवा रंग की मोनोकिनी पहनी हुई है. जिसमें एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण काफी बोल्ड नजर आ रही हैं. इसी बात को लेकर फिल्म का विरोध किया जा रहा है. वहीं बात को लेकर हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं. राजस्थान के कई जिलों में फिल्म पठान के पोस्टर जलाकर विरोध किया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Rahul Singh

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

47 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

53 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago