देश

Meghalaya: शिलांग में बोले पीएम मोदी- डंके की चोट पर बॉर्डर पर हो रहा है निर्माण

Meghalaya: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर राज्य मेघालय के दौरे पर हैं. शिलॉन्ग में उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अपनी सभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज डंके की चोट पर बॉर्डर पर नई सड़कें, नई टनल, नए पुल, नई रेल लाइन, नए एयर स्ट्रिप बनाने का काम तेज़ी से चल रहा है. जो सीमावर्ती गांव कभी वीरान हुआ करते थे, हम उन्हें वाइब्रेंट बनाने में जुटे हैं. लंबे समय तक देश में ये सोच रही है कि बॉर्डर एरिया में विकास होगा, कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो दुश्मन को फायदा होगा. पहले की सरकार इसी सोच के कारण नॉर्थ ईस्ट समेत देश के सभी सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर नहीं हो पाई.

लंबे समय तक जिन दलों की सरकारें रहीं, उनकी नॉर्थ ईस्ट के लिए Divide सोच थी और हम डिविजन को दूर करने का इरादा लेकर आए हैं। अलग-अलग समुदाय हो या फिर अलग-अलग क्षेत्र, हम हर प्रकार के डिविजन को दूर कर रहे हैं। पिछले 8 वर्षों में उत्तर-पूर्व के विकास से जुड़ी अनेक रुकावटों को हमने रेड कार्ड दिखा दिया है। भ्रष्टाचार, भेदभाव, भाई-भतीजावाद, हिंसा, प्रोजेक्ट्स को लटकाना, भटकाना, वोट बैंक की राजनीति को बाहर करने के लिए हम ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।

‘नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के लिए अवसर बढ़े’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि स्पोर्ट्स को लेकर केंद्र सरकार आज एक नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है। इसका लाभ नॉर्थ ईस्ट को हुआ है, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं को हुआ है। देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नॉर्थ ईस्ट में है। पीएम मोदी ने कहा नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी के जरिये नए अवसर पैदा हो रहे हैं. जनजातीय समुदाय को शांति और विकास का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. उन्होंने कहा कि आज भले ही हमारी नजर कतर के मैदान की टीम पर है, लेकिन मेरी नजर आप सबके सामने है. मुझे उम्मीद है कि भारत में भी ऐसा ही उत्सव तिरंगे के सामने मनाएंगे. पीएम मोदी ने कहा नॉर्थ ईस्ट के युवाओं के लिए डिजिटल कनेक्टिविटी के जरिये नए अवसर पैदा हो रहे हैं. जनजातीय समुदाय को शांति और विकास का सबसे ज्यादा फायदा हुआ है.

AFSPA पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “बीते आठ सालों में कई संगठनों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा. राज्य सरकार के साथ मिलकर स्थितियों को सुधारा जा रहा है ताकि AFSPA की जरूरत न पड़े. नॉर्थ ईस्ट सिर्फ बॉर्डर एरिया नहीं है. दूसरे देशों से व्यापार भी यहीं से होता है. सीमावर्ती गांव पहले वीरान हुआ करते थे, हम उन्हें वाइब्रेंट बनाने में जुटे हैं.”

ये भी पढ़ें: PM Modi: पीएम मोदी ने श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती पर जारी किया स्मारक सिक्का और डाक टिकट

पूर्वोत्तर परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह

शिलॉन्ग में पूर्वोत्तर परिषद का स्वर्ण जयंती समारोह का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे. गृहमंत्री ने कहा, 8 साल पहले उत्तर-पूर्व बंद, हड़ताल, बम धमाके, गोलीबारी के रूप में जाना जाता था, अब विकास और शांति की ओर चल पड़ा है. 2014 के बाद विद्रोह की घटनाओं में 74% कमी आई है, सुरक्षाबलों पर हमले की घटनाओं में 60% कमी आई है, ये काम मोदी सरकार में हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

20 minutes ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

38 minutes ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

1 hour ago

Aaj Ka Panchang: त्रिपुष्कर योग और राहुकाल का घमासान! भूलकर भी न करें ये भूल, जानें हर शुभ-अशुभ मुहूर्त

28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…

2 hours ago

कामकाज में आ सकती हैं मुश्किलें, रिश्तों में धैर्य से लें काम; सेहत को न करें नजरअंदाज

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…

2 hours ago