आस्था

Money Tips: रात में सोने से पहले ऐसे कामों को कहें ना, वरना होगी पैसे की बर्बादी

Money Tips: माना जाता है कि लक्ष्मी जी चंचल होती हैं. इन्हें एक जगह पर बांधकर रखना बड़ा ही कठिन होता है. मां लक्ष्मी की कृपा न होने पर व्यक्ति दरिद्र तो कृपा होने पर इंसान झोपड़ी से महल में जा पहुंचता है. इसके अलावा कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिन्हें अनदेखा करना इनके रूठने की वजह बनती है. इसी तरह रात के समय सोने से पहले के भी कुछ नियम हैं, जिन्हें नहीं मानने पर आर्थिक रूप से नुकसान हो सकता है. इसलिए इन नियमों को जानना बहुत जरूरी है.

सोने से पहले इन कामों से रूठती हैं मां लक्ष्मी

बढ़ते बिजली के बिल में मामूली सी बचत के चक्कर में हम, रात में सोने से पहले अपने घर की सभी लाइटों को बंद कर देते हैं. ऐसे में चारों ओर अंधकार ही अंधकार हो जाता है. घर में किसी तरह का उजाला न देखकर मां लक्ष्‍मी आपके घर से प्रस्थान कर जाती हैं. वैसे भी अंधकार में सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां सक्रिय रहती हैं. इसलिए कम से कम घर में किसी एक जगह पर रोशनी अवश्य करें.

दिनभर की मेहनत के बाद व्यापार से जुड़े कुछ लोग रात में ही पैसे का हिसाब-किताब करते हैं और अपने दिन भर की कमाई को गिनते हैं. इस तरह की गतिविधि को भी ठीक नहीं माना गया है. आवश्यक होने पर मां लक्ष्‍मी का ध्यान करते हुए ऐसे काम करें.

ये भी पढ़ें: Daan Ka Fal: सही तरीके से दान करने पर ही मिलता है फल, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

कुछ लोग ऑफिस या बाहर से किसी और जगह से आने के बाद उन्हीं कपड़ो को पहने सो जाते है. उन्हें इस बात का ध्यान नहीं रहता कि इन्हेे बदल लें. इसके अलावा कुछ तो बिना कपड़ो के ही सो जाते हैं. इस तरह की प्रवृत्ति वाले लोगों के घर में भी लक्ष्‍मी जी नहीं रुकतीं.

इस तरह के कामों से बचें

शास्‍त्रों मे कहा गया है कि रात में सोने से पूर्व अपने पैरों को साफ सुथरा रखना चाहिए. वहीं पैर गीले होने पर इन्हें सुखा लेना चाहिए. इसके अलावा अपने सिर के पास किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या नुकीली चीज न रखें. कुछ लोग इस तरह की गलतियां बार-बार करते रहते हैं. इस कारण भी धन का नाश होता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

7 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

9 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

13 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

22 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

23 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

23 minutes ago