आस्था

Daan Ka Fal: सही तरीके से दान करने पर ही मिलता है फल, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

Daan Ka Fal: पुराणों में दान को सबसे अधिक पुण्य प्रदान करने वाला माना गया है. यह भी कहा जाता है कि आदमी को अपनी आमदनी का एक हिस्सा जरूरतमंदों को दान करना चाहिए. इसके अलावा अमावस्या और पूर्णिमा पर भी दान दिया जाता है. दान में धन के अलावा कई दूसरी चीजों को भी देने का विधान है. बावजूद इसके कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिनका दान सही नहीं माना जाता है. अगर आप इन्हें किसी को देते हैं तो इसके विपरीत फल देखने को मिल सकते हैं. इसलिए इस बात की जानकारी होना चाहिए कि किसका दान करना है और किसका नहीं.

ऐसे लोगों को न करें दान

धार्मिक ग्रंथों में माना जाता है कि दान किसी योग्य व्यक्ति को ही करना चाहिए. यानी कि जो उसके लायक हो. किसी को यूंही दान करने से उसका फल मिलें यह जरूरी नहीं. इसके अलावा किसी लालची व्यक्ति को भी दान नहीं देना चाहिए. ऐसा शख्स इन चीजों को बेच भी सकता है. जबकि दान जिसको दिया जाता है, अगर वह उस चीज का उपयोग करता है, तभी दान का लाभ मिलता है. इसके अलावा किसी को बिना उपयोग वाली चीजें भी दान नहीं करना चाहिए. क्योंकि उपयोग न होने पर वह किसी कबाड़ की तरह हो जाएगी और वह व्यक्ति आपको कुछ उल्टा सीधा भी कह सकता है. कुल मिलाकर दान दी गई वस्तु में दोनों की नीयत के अनुसार ही उसका लाभ मिलता है.

ये भी पढ़ें: Religious Beliefs: विवाह में केला…तो बेल का पेड़ करियर में देता है लाभ, जानें बरगद के पेड़ का महत्व

इन लोगों को करना होगा यह उपाय

कुंडली में गुरु के सप्तम भाव में होने पर भी दान देते समय कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. ऐसे लोगों को कभी भी अपने हाथ से नए कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए.

अन्न देते समय रखें ध्यान

अन्न का दान महादान माना गया है. ऐसे लोगों पर मां अन्नपूर्णा की कृपा सदैव बनी रहती है. वहीं यह भी देखने में आता है कि कुछ लोग भूख से व्याकुल इंसान के सामने किसी भी तरह का भोजन रख देते हैं. इस तरह का दान उचित नहीं माना जाता और इसके विपरीत फल देखने को मिलते हैं. मां लक्ष्मी भी उस घर में रहना उचित नहीं समझती और जल्द ही उस घर में दरिद्रता का वास होने लगता है. इसलिए दान करते समय नियत के साथ इन बातों का ख्याल रखना भी आवश्यक है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

1 minute ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

23 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago