यूटिलिटी

Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस में सफर का मजा होगा दोगुना, बैठने के साथ मिलेगी सोने की भी सुविधा

Vande Bharat Express: वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्री जल्द ही लेटकर भी सफर कर सकेंगे. कोच में थोड़ा बदलाव कर इसमें बर्थ लगाई जाएंगी. पहली स्लीापर कोच वाली ट्रेन का ट्रैक पर आने का समय तय हो गया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ये बड़ी जानकारी दी है. आईसीएफ चेन्नमई में इन कोचों का निर्माण किया जा रहा है. इतना ही नहीं ये ट्रेन आने वाले दिनों में लंबी दूरी का सफर तय करेंगी, जिसमें रात-दिन का सफर किया जा सकता है. वंदेभारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) से अवागमन में यात्रियों का समय बचेगा.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आने वाले 3 सालों में पूरे देश में करीब 475 वंदेभारत ट्रेनों (Vande Bharat Express) का संचालन शुरू हो जाएगा. साथ ही 2026 में सरकार पहली बुलेट ट्रेन चलाएगी. मौजूदा समय में देश में पांच वंदेभारत एक्सप्रेस संचालित हो रही है.

जल्द होगा कोच में बदलाव

फिलहाल वंदेभारत एक्सप्रेस में यात्री सिर्फ बैठकर ही सफर कर सकते हैं, लेकिन अब रेलवे इसमें बर्थ लगाने का प्लान कर रही है. हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन माना जा रहा है कि रेलवे कोच में बदलाव करने का फैसला ले रहा है.

रात में भी सफर करेंगे यात्री

वंदेभारत एक्सप्रेस को अब लंबी दूरी के लिए चलाया जाएगा, यात्री रात में भी सफर करेंगे. इसलिए यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से स्लीपर बर्थ लगाई जाएगी. रेलवे इस ट्रेन को भी वंदेभारत की तरह ही चलाने का प्लान बना रहा है.

जल्द दिखेगी स्लीपर कोच वाली ट्रेन

रेल मंत्रालय के मुताबिक, स्लीपर कोच वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को जल्द ही ट्रैक पर देखा जा सकता है. सूत्रों के मुताबिक, अगले साल अप्रैल से पहले ही इन ट्रेनों को ट्रैक पर देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें : Gujarat Elections: कांग्रेस की शह पर होते थे गुजरात में दंगे, 2002 में ‘उन्हें’ सबक सिखाने के बाद हुई शांति कायम- बोले अमित शाह

5 रूटों पर किया जा रहा है संचालन

फिलहाल, वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन 5 रूटों पर किया जा रहा है. पहली वंदेभारत नई दिल्ली-वाराणसी के बची चली. दूसरी नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता कटरा, तीसरी गांधीनगर से मुंबई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल और पांचवीं चेन्नलई-मैसूरू के बीच चल रही है, जो दक्षिण भारत की पहली वंदेभारत है. हालांकि रेलवे जल्द ही वंदेभारत एक्सप्रेस को बिहार रूट पर भी चलाने का प्लान बना रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

बिहार में शराबबंदी के बीच लग्जरी गाड़ी से तस्करी: नवादा में उत्पाद विभाग ने मारा छापा

नवादा में उत्पाद विभाग ने XUV-500 से 216 लीटर विदेशी शराब जब्त की. चालक मौके…

31 minutes ago

बोरी खोली और सीधा ‘साहब’ की टेबल पर पटक दिया कुत्ता… नासिक से सामने आया ये हैरान करने वाला वायरल ड्रामा, देखें VIDEO

Maharashtra News: नासिक के निफाड में आवारा कुत्तों की समस्या और प्रशासनिक लापरवाही से परेशान…

34 minutes ago

आय से अधिक संपत्ति में केरल पुलिस के पूर्व डीजीपी थाचंकरी को 4 साल की कठोर कैद

केरल के पूर्व डीजीपी टॉमिन जे. थाचंकरी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में…

39 minutes ago

भोपाल में दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध हथियारों का कारखाना, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

Bhopal Illegal Arms Factory: भोपाल में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसी दुकान का खुलासा किया…

40 minutes ago

West Bengal का ये गांव है अंग्रेजी के लिए मशहूर, घर-घर चलती हैं क्लास; विदेश तक पहुंची यहां के शिक्षकों की पहचान

English Speaking Village Kaliachak: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का कालियाचक अंग्रेजी शिक्षकों और ट्यूशन…

41 minutes ago

अलीगढ़ से लखीमपुर तक: किसी के सगे नहीं ये 10 जिले, 2012 में सपा को दिया राज तो 2022 में बीजेपी को दिया ताज

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में विधानसभा सीटों का समीकरण 2012…

56 minutes ago