आस्था

Today Horoscope, 20 October 2023: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 20 October 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन व्यस्तता बनी रहेगी. किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा. समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी. अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है. घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन काम को लेकर परेशानी हो सकती है. थकान होने से मन उदास हो सकता है. किसी बड़ी परेशानी में मजबूत निर्णय लेंगे. आलस बनी रहेगा. परिवार में किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार में सफलता मिलेगी. पूर्व में की गई मेहनत रंग लाएगी. परिवार के किसी सद्स्य से आर्थिक मदद मिल सकती है. पुरानी समस्या का हल होगा. मनोरंजन के कार्यों में मन लगा रहेगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन रुके हुए कार्य को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं. कोई भी बात बोलने से पहले पूरी तरह सोच समझ लें. समस्याओं का समाधान होगा. दिन व्यस्तता में बीत सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है. व्यापार में किसी भी तरह के पार्टनरशिप में नुकसान उठाना पड़ सकता है. किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए उत्तम है. विरोधी आपसे प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं. आज आपके मन की मुराद पूरी हो सकती है. करियर के लिए कुछ नई योजना बना सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन कोई चली आ रही समस्या का समाधान होगा. बहुत सोच समझ कर धन उधार दे. व्यापार करने वाले लोगों को आज अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. मेहनत का फल मिलेगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन मन भी बहुत अधिक शांत रहेगा. संतान के साथ में बहुत अधिक समय बिता सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों को अधिकारियों से लाभ मिलेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. ऑफिस में आपका कोई कार्य फंस सकता है. जमीन जायदाद या प्रॉपर्टी खरीदते समय सतर्क रहें. व्यापार में सावधानी बरते.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है. व्यापार बहुत ज्यादा उन्नति करेगा. मन को शांति मिलेगी. परिवार में जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार में उन्नति होगी. नौकरी में किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है. किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

इसे भी पढें: Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा से दूर होगी विवाह में आ रही रुकावटें, भगवान श्रीकृष्ण से है खास नाता

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन आपकी वाणी से पास पड़ोस में झगड़ा हो सकता है. करियर को लेकर आप बहुत अधिक संतुष्ट रहेंगे. जीवन साथी के साथ किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है. पेट से संबंधित किसी समस्या से परेशान हो सकते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

5 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago