गणेश जी
Vinayaka Chaturthi February 2023: हिंदू धर्म में प्रत्येक शुभ काम करने से पहले गणेश जी की पूजा का विधान हैं. जिस घर में गणेश जी की कृपा रहती है उस घर में मां लक्ष्मी का भी वास रहता है. दिन के अनुसार जहांं बुधवार का दिन गणेश जी का दिन माना जात है वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार हर महिने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. इस बार 23 फरवरी को फाल्गुन विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा.
इस दिन जो बात ध्यान रखने लायक है वह यह है कि इस दिन चंद्रमा के दर्शन नहीं किया जाता है. वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन 4 खास तरह के शुभ योग भी बन रहे हैं. इस कारण इस दिन गणेश जी की पूजा और इस दिन रखे जाने वाले व्रत का महत्व और भी बढ़ गया है.
वैदिक पंचांग के अनुसार विनायक चतुर्थी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 03 बजकर 23 मिनट पर होगी. वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन रात्रि में 1 बजकर 32 मिनट पर होगा. इस कारण उदयातिथि के अनुसार 23 फरवरी गुरुवार को विनायक चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा.
इस मुहूर्त में करें पूजा
विनायक चतुर्थी 2023 की पूजा का शुभ मुहूर्त दिन में 11 बजकर 25 मिनट से शुरू हो जाएगा यह शुभ काल दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक रहेगा. यह समय भगवान गणेश की पूजा- अर्चना करने के लिए बेहद ही खास है.
4 शुभ योग का मिलेगा लाभ
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार इस दिन 4 शुभ योग भी बन रहे हैं. सुबह से ही शुरु ये खास योग रात्रि 08 बजकर 57 मिनट तक बने रहेंगे. इस समय के बाद बेहद ही शुभ माने जाने वाला शुक्ल योग शुरू हो जाएगा. वहीं इस दिन पूरे समय तक रवि योग रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि जैसा योग भी इस दिन बन रहा है.
इसे भी पढ़ें: वटवृक्ष के इस उपाय से हनुमान जी पूरी करते हैं हर मनोकामना, आर्थिक संकट भी होता है दूर
इस विधि से करें पूजा
विनायक चतुर्थी परभोर में उठते हुए स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. दिन में पड़ने वाले शुभ मुहुर्त में भगवान गणेश की पूजा करें. वहीं शाम को गणेश स्तोत्र के पाठ से गजानन को प्रसन्न करें. पूरे दिन गणेश जी की पूरे विधि विधान से पूजा करें. वहीं भोग में गणेश जी को 21 लड्डूओं का भोग लगाएं.
Scotch Rate: भारत-यूके ट्रेड डील के बाद दिल्ली में स्कॉच व्हिस्की करीब 7% सस्ती हो…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
111 Year Old Woman Longevity Secret: ब्राजील की 111 वर्षीय यूनिस दा सिल्वेरा ने अपनी…
Madhya Pradesh Politics: भोपाल में आज होने वाली बीजेपी की पदयात्रा में राजनाथ सिंह की…
सेर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड ने Q2 FY27 में शानदार वित्तीय प्रदर्शन करते हुए कंसोलिडेटेड…
US Election Impact: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों के परिणामों का असर H-1B वीजा, ग्रीन कार्ड के…