आस्था

तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने के लिए सही होनी चाहिए घर में बनी सीढ़ियां, जानें सही दिशा और खास बातें

Vastu Tips: अपना घर बनाना हर किसी का सपना होता है. लोग अपनी जिंदगी की पूरी कमाई घर बनाने में लगा देते हैं. मकान बनाने से पहले उसका नक्शा बनाया जाता है. इसके अलावा कुछ लोग वास्तुशास्त्रियों से भी सलाह लेते हैं. लेकिन बावजूद इसके लोग अपने सपनों के घर को बनवाते समय कुछ गलतियां लोगों के समझाने के बाद भी कर जाते हैं. ऐसी ही एक गलती है सीढ़ियों का सही न होना.

तरक्की की सीढ़ियां 

कहते हैं कि इंसान की तरक्की की सीढ़ियां चढ़ने में काफी हद तक उसकी मेहनत किस्मत और घर, परिवार का हाध होता है. उसी तरह घर में बनी हुई सीढ़ियां भी काफी हद तक उसके जीवन में असर डालती हैं. भवन निर्माण में जो सीढ़ियां सामान्य मालूम होती है वहीं यदि इन्हें सही ढंग से नहीं बनाया गया है तो ये घर, परिवार और उसमें रहने वाले लोगों पर उल्टा असर डालती है. यहा तक की सीढ़ियां बनाते समय की गई गलतियों से उस घर से लक्ष्मी रूठ जाती है. वहीं  घर में रहने वाला व्यक्ति जीवनभर तंगी का शिकार रहता है.

इन बातों का रखें ध्यान

सीढ़ियों का सही दिशा में होना बहुत ही जरूरी है. सीढ़ियां बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह उत्तर दिशा से शुरू होकर दक्षिण की ओर जानी चाहिए. इसके अलावा पूर्व दिशा से प्रारंभ होकर पश्चिम की ओर जाने वाली सीढियां भी बनवा सकते हैं. वहीं अगर आप घुमावदार सीढ़ियां बनवा रहे हैं तो वह घड़ी की सुई की दिशा में ऊपर जाती हुई होनी चाहिए. इसके विपरीत घड़ी की विपरीत दिशा में जाती सीढ़ियां बनवाने से पैसे का नुकसान हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: वाराणसी की गंगा आरती से दूर होती नकारात्मकता, अलौकिक सुख की इस अद्भुत यात्रा में शामिल होते हैं देश और विदेश से आए श्रद्धालु

सीढियों के नीचे न बनवाएं शौचालय

वास्तु के अनुसार सीढियों के नीचे शौचालय इत्यादि बनवाने से भी बचना चाहिए. ऐसा करने से घर मे नकारात्मक उर्जा का संचार होता है. वहीं सीढियां जहां खत्म होती है वहां पर इस बात की भी गुंजाइश रहे कि इन्हें बढ़ाया जा सके. इससे जीवन में और तरक्की की संभावना बची रहती है.

Rohit Rai

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

10 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

12 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

42 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

51 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

51 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

58 minutes ago