देश

Ghaziabad : ऑनलाइन गेम के बहाने धर्मांतरण कराने वाले बद्दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जैन लड़के का कराया था कन्वर्जन

ऑनलाइन गेम के जरिए धर्मांतरण कराने वाले मामले में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले इस गिरोह के सरगना खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो को महाराष्ट्र के ठाणे जिले से गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है कि पुलिस इसे लेकर सोमवार तक गाजियाबाद पहुंच सकती है. खान शहनवाज मकसूद उर्फ बद्दो महाराष्ट्र में ठाणे जनपद के मुंब्रा थाने में देवरीपाड़ा का रहने वाला है. वह शैंपू बनाने का बिजनेस करता है. बद्दो के खिलाफ 30 मई को गाजियाबाद के कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी.

आरोप था कि बद्दो ने गाजियाबाद में जैन परिवार के एक लड़के को सालभर पहले कम्प्यूटर गैजेट्स बेचे थे. इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई. ऑनलाइन गेम खेलने की आड़ में बद्दो ने इस लड़के से कुरान की आयतें पढ़वानी शुरू कर दी और फिर उसका ब्रेनवॉश कर दिया. बाद में यह लड़का गाजियाबाद के संजयनगर की मस्जिद में पांचों वक्त की नमाज पढ़ने लगा. लड़का जिम जाने की बात कहकर घर से निकलता था और मस्जिद पहुंच जाता था. जब परिवार को शक हुआ तो उसका पीछा किया गया और तब पता चला कि वह जिम नहीं, मस्जिद में जाता है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी MLA राजेश्वर सिंह का दावा- 2024 में 400 सीटें होंगी पार, 9 साल का खाका रखते हुए विपक्ष को दिखाया आईना

पुलिस की पूछताछ में इस लड़के ने धर्मांतरण की बात कुबूल की थी. पुलिस ने जब उसके मोबाइल और लैपटॉप की पड़ताल की तो बद्दो का नाम सामने आया. गाजियाबाद पुलिस की चार सदस्यीय टीम बीते पांच दिन से महाराष्ट्र में डेरा डाले हुए थी. वहीं पिछले हफ्ते शनिवार को महाराष्ट्र के मुंब्रा थाने की पुलिस गाजियाबाद पहुंची थी. जहां उसने धर्मांतरण के मामले को लेकर सबूत जुटाए और दर्ज हुई FIR की कॉपी भी ली थी. उसके बाद पुलिस वापस लौट गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

4 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago