बिजनेस

Petrol-Diesel Rates: देश के कई शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल के दाम घटे

Petrol-Diesel Price Update: देश की तेल कंपनियों ने सभी शहरों के ईंधन के रेट जारी कर दिए हैं. कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में बदलाव हुआ है तो कुछ शहरों में ईंधन की दरें स्थिर बनी हुई हैं. नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

इन शहरों में पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल 13 पैसे बढ़कर 96.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 12 पैसे बढ़कर 89.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर है. लखनऊ में भी पेट्रोल की दर 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है. प्रयागराज में पेट्रोल 62 पैसे बढ़कर 97.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल 61 पैसे बढ़कर 90.47 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

गुरुग्राम में पेट्रोल 16 पैसे की तेजी के साथ 96.93 रुपये प्रति लीटर और डीजल 15 पैसे की तेजी के साथ 89.80 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. राजस्थान के जयपुर में पेट्रोल 59 पैसे सस्ता होकर 108.08 रुपये प्रति लीटर और डीजल 53 पैसे सस्ता होकर 93.36 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बिहार के पटना में पेट्रोल 64 पैसे बढ़कर 108.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 60 पैसे बढ़कर 94.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

ये भी पढ़ें- Ghaziabad : ऑनलाइन गेम के बहाने धर्मांतरण कराने वाले बद्दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जैन लड़के का कराया था कन्वर्जन

जानें अपने शहर में पेट्रोल डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘जो इंद्रियों को वश में रखता है, वही पाता है परम शांति…’ पीएम मोदी के इस सोशल मीडिया पोस्ट ने जीता करोड़ों लोगों का दिल

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता का एक प्रसिद्ध संस्कृत…

13 minutes ago

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

21 minutes ago

फिरोजाबाद में जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Pradeep Yadav Murder Firozabad: उत्तर प्रदेश के एका थाना क्षेत्र में प्रदीप यादव की हत्या…

22 minutes ago

मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…

32 minutes ago

ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…

47 minutes ago

3 हफ्ते में तीसरा तूफान! 7 राज्यों में ‘अकवान’ का अलर्ट, दिल्ली-यूपी मौसम से रहें सावधान

India Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' से आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में…

50 minutes ago