आस्था

Today Horoscope, 03 November 2023: लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो ये राशि वाले हो जाएं सावधान, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 03 November 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन थोड़ी निराशा हो सकती है. कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है. बेरोजगार लोगों को रोजगार न मिलने से हताशा हो सकती है. नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी मित्र के साथ नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं. अचानक से धन का लाभ हो सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखें. स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं. जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा. धन का निवेश करने से पहले सतर्क रहें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन कोई बड़ा नुकसान हो सकता है. पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. वाद-विवाद से दूर रहें. कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. लंबी यात्रा करियर के लिए फायदेमंद रहेगी. कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के चलते आपका निजी जीवन प्रभावित हो सकता है. पैतृक संपत्ति से जुड़ा विवाद हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन नौकरी पेशा लोगों के लिए उत्तम है. किसी तरह का कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. कार्यस्थल पर अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. किसी परेशानी से निजात मिल सकती है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार में लेनदेन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. सहयोगी या पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं. जीवनसाथी आपके कार्यों में हाथ बटा सकता है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन प्रसन्नता बनी रहेगी. भाई बहनों को लेकर परेशान हो सकते हैं. वेतन में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा. सेहत के प्रति सावधान रहें.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज का दिन सामान्य रहेगा. व्यवसाय में कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है. रुका हुआ पुराना धन वापस मिल सकता है. करियर को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन वित्तीय योजनाओं को शुरू करने के लिए उत्तम है. निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. समाज में मान सम्मान बना रहेगा. बहुत बड़ा आर्थिक लाभ भी हो सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन अटके हुए कार्यों में सफलता अवश्य मिलेगी. सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं. अहंकार को अपने ऊपर हावी न होने दें. मधुमेह और रक्तचाप वाले लोग सतर्क रहें.

इसे भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू ? होता है यह लाभ

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है. एक अनजाना भय बना रहेगा. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. दिनचर्या में व्यस्तता बनी रहेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 minutes ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

14 minutes ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

26 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: काम की व्यस्तता के बीच सेहत और खर्च पर रखें नजर

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काम की व्यस्तता…

26 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: आपकी बातों का पड़ेगा असर, नए काम के मिलेंगे मौके; खर्च पर रखें नियंत्रण

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने…

26 minutes ago