देश

Delhi Pollution: गैस चैम्बर बनी दिल्ली, चारों तरफ धुंध ही धुंध, पांचवीं तक के सभी स्कूल दो दिन बंद

Delhi-NCR Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है. समूचे दिल्ली-एनसीआर की हवा इतनी दूषित हो चुकी है कि लोग मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने पर मजबूर हैं. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से उपर पहुंच गया है. जहरीली हो चुकी दिल्ली एनसीआर की हवा में लोग सांस लेने के लिए मजबूर हैं. वहीं खराब हालात को देखते हुए राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर प्रदूषण कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है.

ऐसे में बढ़ते खतरे को देखते हुए कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का चरण 3 लागू करने के निर्देश दिए हैं. CAQM ने दिल्ली सरकार और NCR के दूसरे शहरों के प्रशासन को अगले कुछ दिनों के लिए बच्चों के स्कूल बंद करने की सलाह दी है. ऐसे में दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के प्राइमरी स्कूलों को 2 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश दिया है.

पॉल्यूशन से बचने के लिए दिल्ली-एनसीआर में बच्‍चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. आज शुक्रवार की सुबह चारों तरफ धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है. राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के स्तर को पार कर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया. शुक्रवार की सुबह दिल्ली का औसत AQI स्तर 346 रिकार्ड किया गया.

400 से उपर (AQI) माना जाता है खतरनाक

एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के विभिन्न स्तरों की बात करें तो 0 से लेकर 50 के बीच AQI ‘अच्छा’ तो 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’ माना जाता है. वहीं 101 से 200 के बीच इसे मध्यम श्रेणी का तो 201 से 300 के बीच ‘खराब’ श्रेणी का माना जाता है. वहीं 301 से उपर और 400 के बीच में इसे ‘बहुत खराब’ माना जाता है. एयर क्वालिटी इंडेक्स जब 401 से 500 के बीच पहुंचता है तो इसे बेहद खतरनाक माना जाता है और यह ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है.

AQI ने किया यहां पर 700 का आंकड़ा पार

दिल्ली के आनंद विहार इलाके में कल हवा कितनी जहरीली हो चुकी थी इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि यहा पर AQI 740 तक पहुंच गई. लोगों को आंखों में जलन, पानी आना, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है. दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की खराब’ स्थिति को देखते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज शुक्रवार को दोपहर 1 बजे दिल्ली सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar: नीतीश सरकार का बड़ा दांव, शीतकालीन सत्र में आरक्षण बढ़ाने को लेकर ला सकती है प्रस्ताव, NDA की बढ़ेगी टेंशन!

इन चीजों पर लगा प्रतिबंध

ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत दिल्ली-एनसीआर में गैर-जरूरी कंस्ट्रक्शन, खनन, के काम, पत्थर तोड़ने पर रोक लगा दी है. इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में BS3 पेट्रोल और BS4 डीजल-4 वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. बता दें कि GRAP-II 25 अक्टूबर से लागू है और दिल्ली मेट्रो सोमवार से शुक्रवार तक 40 अतिरिक्त ट्रेनें चला रही है. वहीं इसमें अब 20 ट्रेनें और चलाई जाएंगी.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago