देश

Bihar: नीतीश सरकार का बड़ा दांव, शीतकालीन सत्र में आरक्षण बढ़ाने को लेकर ला सकती है प्रस्ताव, NDA की बढ़ेगी टेंशन!

Bihar winter session: बिहार में जातीय गणना के बाद नीतीश सरकार अब कुछ बड़ा करने वाली है. ऐसी खबरें हैं कि शीतकालीन सत्र में सरकार आरक्षण का दायरा बढ़ाने वाली है. बता दें कि प्रदेश में शीतकालीन सत्र 6 नवंबर से शुरू होगा. इस दौरान सरकार सदन में भी जाति गणना की रिपोर्ट के पेश करेगी. हालांकि सरकार ने इसके आंकड़े पहले ही जारी कर दिए हैं. अब सदन में रिपोर्ट पेश करने के साथ ही आरक्षण बढ़ाने का प्रस्ताव भी विधानसभा में पेश कर सकती है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश में नीतीश सरकार ओबीसी और ईबीसी वर्ग के आरक्षण में बढ़ोतरी करेगी.

बता दें कि प्रदेश में पिछले महीने जातीय गणना की रिपोर्ट जारी इसके आंकड़े बताए गए थे. इसकी रिपोर्ट के मुताबिक, ओबीसी और ईबीसी वर्गों की राज्य में आबादी 63 फीसदी निकली. इसलिए सरकार इन दो वर्गों के आरक्षण में बढ़ोतरी कर सकती है.

लोकसभा में दिखेगा असर

अगर नीतीश सरकार लोकसभा चुनाव से पहले आरक्षण के दायरे को बढ़ा देती है तो यह बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन के लिए बड़ा झटका होगा. ऐसे में लोकसभा के चुनाव से पहले इस बिहार सीएम नीतीश का बड़ा दांव माना जा रहा है. इसलिए 6 नवंबर से शुरू होने वाला शीतकालीन सत्र बेहद अहम माना जा रहा है. वहीं आरक्षण बढ़ाने के प्रस्ताव पेशी के समय सदन में भारी हंगामा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh Elections: “कांग्रेस को अकबर से इतना प्रेम क्यों है?” सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने फिर बोला हमला, भूपेश बघेल ने दिया जवाब

सुत्रों के मुताबिक, जातिगत गणना की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में कुल आरक्षण को 50 फीसदी से बढ़ाकर 70 फीसदी तक किया जा सकता है. गठबंधन इंडिया के दलों ने इस यह कदम उठाने की तैयारी की है. लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि नीतीश सरकार आरक्षण बढ़ाने के लिए कोई नया कानून लाएगी या नहीं. वहीं जानकरों का मानना है कि आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए कानूनी पेंच फंस सकता है. क्योंकि 1992 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से राज्य में आरक्षण बढ़ाने के लिए कानून बनाए गए हैं. ऐसे में नीतीश सरकार को कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा सकता है.

ओबीसी और ईबीसी को अभी कितना आरक्षण

बता दें कि बिहार में अभी ईबीसी (अति पिछड़ा वर्ग) को 18 फीसदी और पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 12 फीसदी आरक्षण मिला हुआ है. इसके अलावा पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को 3 फीसद आरक्षण अलग से दिया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago