आस्था

Today Horoscope, 07 November 2023: करियर के लिए खास है इन राशि वालों के लिए आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 07 November 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन धार्मिक कार्यों में रुझान बना रहेगा. नौकरी पेशा लोगों के रुके हुए कार्य संपन्न होंगे. किसी भी प्रकार के बाद विवाद में पड़ना आपके लिए हितकर नहीं है. व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन कोई बड़ा नुकसान मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है. व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम है. दिन के दूसरे पहर में कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन मन किसी अनहोनी की आशंका से परेशान हो सकता है. संतान की तरफ से संतुष्ट रहेंगे. जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा. परिवार में भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. सामाजिक कार्यों में मन लगा रहेगा. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा दायित्व मिल सकता है. प्रसन्नता बनी रहेगी. प्रेम जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. परिवार में मन मुटाव हो सकता है.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार में सामंजस्य बना रहेगा. बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. कार्यस्थल पर प्रशंसा मिल सकती है. व्यापारी वर्ग को उन्नति के अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में मिला जुला फल मिलेगा.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. आंखों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. करियर को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें. अचानक से धन की हानि हो सकती है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं. मन परेशान हो सकता है. परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं. नया घर खरीदने की योजना बना सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन मन में शांति बनी रहेगी. व्यापारी वर्ग और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अपनी निजी बातें शेयर करने से बचें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार के किसी सदस्य की सलाह से बड़ा लाभ हो सकता है. करियर में कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है. आलस करने से बचना होगा. कार्यस्थल पर थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. कोई कार्य बनते-बनते बिगड़ सकता है. छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

इसे भी पढ़ें: Bhai Dooj 2023: भाई दूज पर इसलिए बहन लगाती है भाई को टीका, यमराज देते हैं यह वरदान, जानें पूरी कथा

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन सेहत को लेकर तनाव हो सकता है. पैरों और कमर में दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. नौकरी में अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

बुर्के की आड़ में बड़ा खेल, अमरोहा की शातिर महिलाएं गिरफ्तार

अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस ने बुर्के की आड़ कांड करने वाली दो शातिर महिलाओं, गुलफशा…

2 minutes ago

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

37 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

2 hours ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago