देश

Supreme Court में आएंगे 3 नए जज, कॉलेजियम ने की हाईकोर्ट के इन मुख्य न्यायाधीशों के नामों की सिफारिश

SUPREME COURT New JUDGES: देश की सर्वोच्‍च अदालत सुप्रीम कोर्ट को 3 और नए जज मिलेंगे. आज सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 3 हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट करने की सिफारिश की है. इनमें न्यायाधीशों में एक दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा हैं, दूसरे राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह हैं और तीसरे गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संदीप मेहता हैं.

सर्वोच्च न्यायालय में न्याया​धीशों के 3 पद रिक्त

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पद 34 हैं, जिनमें से 3 पद खाली थे. इन पदों पर नियुक्ति कराने का जिम्‍मा सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के पास है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम में चीफ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड, जस्टिस संजय किशन कौल, जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत शामिल हैं. इन सबकी अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट के लिए 3 और नए जजों की सिफारिश की गई है.

नए 3 न्‍यायाधीशों के बारे में जानिए

तीन नए जजों में सतीश चंद्र शर्मा, जो दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं, उनका जन्‍म मध्य प्रदेश के भोपाल में 30 नवंबर 1961 में हुआ था. वह महज 42 साल की उम्र में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट रह चुके हैं. 28 जून 2022 को सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था.

इसी प्रकार, जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह, जो राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हैं, उनका जन्म 12 मार्च 1963 में हुआ था. उन्‍हें पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट का एडिशनल जज 10 जुलाई 2008 में बनाया गया. फिर उन्हें 14 जनवरी 2011 को स्थायी जज नियुक्त किया गया था. मई 2023 में वह राजस्थान हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस बने.

जस्टिस संदीप मेहता, जो गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस हैं, वे पहले राजस्थान हाई कोर्ट के एडिशनल जज रह चुके हैं. इस पद पर वह 30 मई 2011 को आए. उसके बाद उन्हें स्थायी जज के रूप में 6 फरवरी 2013 को नियुक्त किया गया. और, 15 फरवरी 2023 से वह गुवाहाटी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर हैं.

यह भी पढ़िए: इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज नियुक्त किए जाने के लिए 9 वकीलों के नाम का प्रस्ताव सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को भेजा

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

16 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

31 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

36 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

37 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

48 minutes ago