आस्था

Today Horoscope, 13 April 2023: आज के दिन इन राशि वालों को मिलेगी तरक्की तो इन्हें रहना होगा संभलकर, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 13 April 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन पारिवारिक सुख की पूर्ति होगी. नशे की लत किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है. दिनचर्या में बदलाव होने से सेहत पर असर पड़ सकता है. व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फलदायक रहेगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

संतान को लेकर व्यर्थ की चिंता हो सकती है. कानूनी मामलों में किसी योग व्यक्ति की सलाह के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं. लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं. कमर दर्द की दिक्कत हो सकती है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

कार्यालय में सहकर्मियों से मनमुटाव होने की आशंका है. निवेश का लाभ मिल सकता है. फैशन पर आवश्यकता से अधिक धन खर्च करने से बचें. भोजन में तैलीय चीजों से परहेज करें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. पेशेवर जिंदगी में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. रिश्तेदारों की कानाफूसी से दूर रहें. दूसरों की सलाह से होगा धन लाभ हो सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप किसी दूसरे की बात को लेकर तनाव ग्रस्त हो सकते हैं. अचानक से किसी बीमारी के चलते मानसिक तनाव होने की आशंका है. आमदनी के साथ ही खर्च में भी बढ़ोतरी होगी.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

परिवार में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा. आने वाले दिनों के लिए किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. लेनदेन को लेकर किसी खास से विवाद होने की आशंका है. सेहत ठीक रहेगी.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज आपको अपने पद और धन का घमंड हो सकता है. दूसरों को कुछ भी कहने से पहले एक बार विचार अवश्य करें. दिन के दूसरे पहर में आपको अपनी गलती का एहसास हो सकता है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

ससुराल पक्ष से संबंधों में सुधार होगा. माता-पिता की कला से कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता है. त्वचा संबंधी दिक्कत होने की आशंका है. शाम के समय भगवान विष्णु की पूजा से लाभ होगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर मिलेंगे. मानसिक रूप से किसी दूसरे की बात को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं. अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं. छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम है.

इसे भी पढ़ें: Guru Chandal Yog 2023: अप्रैल में इस दिन से बन रहा है गुरु चांडाल योग, जानें ज्योतिष में क्यों माना जाता है खतरनाक, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. रिश्तेदार आपकी तरक्की के रास्ते में मुश्किलें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं. सरकार या सरकारी माध्यम से धन लाभ होने की उम्मीद है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप पुराने गिले-शिकवे दूर कर नए रिश्ते की शुरुआत करेंगे. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है. आज के दिन आपको वाहन से विशेष तौर पर सतर्क रहना होगा.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में रोजगार को लेकर कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आर्थिक रूप से किए गए प्रयास रंग लाएंगे. दूसरों को लेकर कोई गलतफहमी हो सकती है. जीवनसाथी से संबधों में सुधार होगा.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली से वाराणसी सिर्फ साढ़े 3 घंटे, यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात, बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मिली मंजूरी

Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…

19 minutes ago

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

48 minutes ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

58 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

1 hour ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

2 hours ago