देश

Delhi Weather Update: सताएगा तेज धूप कहर, तीन दिन में पारा होगा 40 डिग्री के पार, जानें आज के मौसम का हाल

Delhi Weather Update: लगातार बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में तीखी धूप का असर देखने को मिल रहा है. हालांकि, बुधवार को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई, लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली. मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज धूप से परेशानी बढ़ेगी और अगले तीन दिनों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा.

दिल्ली में अधिकतम तापमान

दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा में नमी का स्तर 26 से 86 फीसदी के बीच रहा. स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरे नंबर पर पीतमपुरा रहा. यहां अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे. लेकिन गर्मी के तेवर नरम नहीं पड़ेंगे. अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. रविवार तक यह तापमान क्रमश: 40 और 20 डिग्री तक पहुंच जाएगा.

दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता

वहीं, दिल्ली एनसीआर की वायु गुणवत्ता बुधवार को ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में रही. CPCB द्वारा जारी वायु गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली का वायु सूचकांक 213, फरीदाबाद का 136, गाजियाबाद का 188, ग्रेटर नोएडा का 244, गुरुग्राम का 201 और नोएडा का 196 दर्ज किया गया.

ये भी पढ़ें- सीएम शिवराज का नवनियुक्त शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, पहले साल 70% और दूसरे साल मिलेगी 100% सैलरी, कमलनाथ सरकार के आदेश को पलटा

उत्तराखंड में मौसम का हाल

वहीं उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. इसके साथ ही अब तक बारिश और बर्फबारी का दौर (Weather Forecast Today) बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 14 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा.

14 अप्रैल के बाद पहाड़ पर बढ़ेगा तापमान

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के कारण फिलहाल मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विज्ञान के अनुसार 14 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

16 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

31 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago