Today Horoscope, 13 July 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहेगी. परिवार में किसी मंगल कार्य की योजना बन सकती है. दिन के दूसरे पहर में मानसिक रूप से तनाव हो सकता है. किसी को भी अपने गुप्त बातें बताने से बचें.
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी राशि में आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं. रोजगार की दिशा में चल रहा प्रयास सफल हो सकता है. सरकार या सरकारी क्षेत्र से लाभ होने की संभावना है.
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपका कोई खास रिश्तेदार धोखा दे सकता है. आंख मूंद कर किसी पर भी विश्वास करने से बचें. पैसे को लेकर सतर्कता बरतें. दिन के दूसरे पहर में परिस्थितियों में सुधार आएगा.
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
शरीर के निचले हिस्से में दर्द की शिकायत हो सकती है. किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति में फंस सकते हैं. काम के सिलसिले में घर से दूर जाने के योग बन रहे हैं.
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
परिवार में मतभेद होने की आशंका है. शिक्षा के क्षेत्र में किसी ने कोर्स में दाखिला ले सकते हैं. धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे. व्यापार में लाभ कम होगा.
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे शख्स से होगी जिससे आपकी प्रगति के रास्ते खुलेंगे. करियर में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. मानसिक रूप से शांति पाने के लिए शिवजी को जल अर्पित करें.
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज आपको घर से बाहर निकलते समय सतर्कता बरतनी होगी. बिना वजह किसी से बहस करने से बचें. क्रोध आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है. सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें.
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको अपने अंदर के आत्मविश्वास को जगाना होगा. ससुराल पक्ष से उपहार मिलने की संभावना है. जीवन साथी के साथ वाद विवाद बढ़ सकता है. व्यापार में किसी नए कार्य की योजना बनाने की संभावना है.
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज आप दूसरों की बातों पर विश्वास कर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका बाद में आपको पछतावा होगा. मानसिक रूप से उधेड़बुन बनी रहेगी. नौकरी में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं. व्यापार में लाभ होने की संभावना है.
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज के दिन लोहे की वस्तुओं से सावधानी बरतें. प्रेम संबंध नए स्तर पर पहुंचेंगे. किसी पुराने मामले में विवाद होने की आशंका है. संतान पक्ष से बड़ी खुशखबरी मिलेगी. पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है.
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज सुबह से ही आपका मूड मनमौजी किस्म का रहेगा. किसी एक काम में आपका दिल नहीं लगेगा. करियर को भी बदलने की सोच सकते हैं. रात के समय सिर दर्द की समस्या होने की आशंका है.
इसे भी पढ़ें: पटना से देवघर पहुंची 54 फीट लंबी और 5 क्विंटल वजन वाली कांवड़, कंधा देने वालों की पूरी होती है मनोकामना
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों में रहेगा. संसार की मोह माया से विरक्ति हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है. इस राशि वाली महिलाओं को करियर से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…