देश

Bihar: कानून मंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने ही तोड़ा ‘कानून’, पार्टी दफ्तर के बाहर बीच सड़क पर चलाए लात-घूसे और तानी पिस्तौल, Video Viral

Law Minister Shamim Ahmed: बिहार सरकार में कानून मंत्री शमीम अहमद के सुरक्षाबलों में ही जमकर मारपीट का मामला सामने आया है. इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा है. घटना आरजेडी दफ्तर (RJD Office) के बाहर की है. दोनों मंत्री की सुरक्षा में ही तैनात थे, लेकिन आपसी किसी बातचीत को लेकर दोनों की जमकर लात-घूसे और मुक्के चले. मारपीट के दौरान एक सुरक्षाकर्मी ने अपनी पिस्तौल दूसरे गार्ड पर तान दी. इस दौरान बीच बचाव करने के लिए कुछ लोग आ जाते हैं, तब जाकर दोनों की बीच लड़ाई बंद होती है. जानकारी के मुताबिक, एक सुरक्षाकर्मी बीएमपी का जवान है तो वहीं दूसरा स्पेशल ब्रांच का पुलिस कर्मी.

कानून मंत्री के सुरक्षाकर्मियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं लोग भी इस पर तरह-तरह की अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वीडियो में दोनों सुरक्षाकर्मी किसी गली मोहल्ले के लोगों की तरह लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं.

क्यों हुई थी दोनों की बीच लड़ाई ?

सरकार में कानून मंत्री शमीम अहमद विधानसभा से निकलने के बाद अपने किसी निजी काम से पार्टी के दफ्तर पहुंचे थे. इस दौरान सभी सुरक्षाकर्मी दफ्तर के गेट बाहर ही मौजूद थे. उनकी सुरक्षा में चार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. तभी अचानक गेट के बाहर मंत्री का इंतेजार कर रहे स्पेशल ब्रांच के सुरक्षाकर्मी की दूसरे सुरक्षाकर्मी से कहासुनी हो जाती है. देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच जाता है. दोनों ने एक दूसरे पर खूब मुक्के बरसाएं. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया. वीडियो ठीक आरजेडी दफ्तर के सामने का है. हालांकि दोनों सुरक्षकर्मियों में किस बात को लेकर कहासुनी हुई और क्यों मामला मारपीट तक पहुंच गया. यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें- विश्व मुस्लिम लीग के महासचिव अल-ईसा ने PM मोदी के आर्थिक दृष्टिकोण की तारीफ की, कहा- नफरत के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे लड़ाई

पार्टी का आया बयान

वहीं, इस मामले में आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि, “सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का वीडियो हमने भी देखा है. मगर इस मामले पर अभी हम कुछ बोल नहीं सकते. बात को मंत्री तक पहुंचा दिया गया है. अब मामले में सुरक्षाकर्मियों पर क्या कार्रवाई होगी. यह वही बताएंगे”. बता दें कि 10 जुलाई से बिहार विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. सभी पार्टी के विधायक, विधान पार्षद और मंत्री अभी पटना में हैं. वहीं आज सदन में बीजेपी के नेताओं का काफी हंगामा देखने को मिला था. सदन की कार्यवाही के दौरान टेबल-कुर्सियां पटकने की घटना सामने आयी थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

5 hours ago