आस्था

Today Horoscope, 13 November 2023: लंबे समय बाद इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 13 November 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. करियर में कोई नया मुकाम हासिल कर सकते हैं. बिगड़ा हुआ काम अचानक से बनने लगेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज के दिन यात्रा के दौरान सामान को लेकर सजग रहे हैं. कोई नया व्यापार शुरू करना फलदायी रहेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य थोड़ा सा नरम हो सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज के दिन थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है. घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें. लंबी यात्रा अचानक से टल सकती है. नौकरी के लिहाज से काफी अच्छा बीतेगा.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन व्यापार में सहयोगियों से सावधान रहें. परिवार में दुखद समाचार मिल सकती है. किसी पर भी सीमा से अधिक विश्वास करने से बचें. नौकरी में किसी प्रकार के नुकसान होने की आशंका है. किसी बड़ी समस्या में फंसने की आशंका है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज के दिन अचानक से आर्थिक लाभ हो सकता है. लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं. बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें. कार्यस्थल पर सतर्कता बरतें. नौकरी में आपके विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन दूसरों के साथ सोच समझकर ही मेलजोल बढ़ाये. घर-परिवार में शांति बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में मन लगा रहेगा. अचानक से धन लाभ हो सकता है. रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहर में जा सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन रुके हुए कामकाज के लिए बहुत ठीक है. ऑफिस में दिन अच्छे से बीतेगा. आत्मविश्वास की कमी हो सकती है. मन परेशानियों से भरा रहेगा. माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. शैक्षणिक कार्यों के लिए समय उत्तम है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज के दिन खांसी जुकाम से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है. दांपत्य जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं. मन परेशान हो सकता है.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज के दिन मन में शांति बनी रहेगी. व्यापारी वर्ग और नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. नौकरी में तरक्की के योग बन रहे है. कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से अपनी निजी बातें शेयर करने से बचें.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज के दिन परिवार के किसी सदस्य की सलाह से बड़ा लाभ हो सकता है. करियर में कोई बड़ा लक्ष्य हासिल हो सकता है. कार्यस्थल पर थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है. करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज के दिन रिश्तेदारों से तनाव मिल सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा. कोई कार्य बनते-बनते बिगड़ सकता है. छात्रों को परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है. आलस करने से बचना होगा.

इसे भी पढ़ें: Govardhan Puja 2023: इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को लगाते हैं छप्पन भोग, पूरी होती है हर मनोकामना

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज के दिन सेहत को लेकर तनाव हो सकता है. पैरों और कमर में दर्द की समस्या से परेशान हो सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है. नौकरी में अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

29 minutes ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

53 minutes ago

दमघोंटू हवा से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत…! 300 के नीचे लुढ़का AQI, हट गईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…

2 hours ago

अगले 7 घंटे 10 राज्यों में तगड़ा तांडव मचाएगा मौसम…! मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…

3 hours ago

सावधान! आज राहुकाल और शुभ मुहूर्त का बड़ा खेल… आंवला नवमी पर क्या है आज का पंचांग, जानें सही समय

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी…

3 hours ago