देश

दिवाली बाद फिर जहरीली हुई दिल्ली की हवा, AQI पहुंचा 999, कई इलाक़ों में छाई रही धुंध

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है. हालांकि, बारिश से इसमें कुछ राहत मिली थी लेकिन. दिवाली के त्योहार के बाद इसमें आज कुछ बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली के आनंद विहार में आज सुबह जहां AQI 296 रहा वहीं आरके पुरम में 290, पंजाबी बाग में 280 और ITO में यह 263 रहा.

बारिश से पहले कई दिनों से दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से उपर चल रहा था. समूचे दिल्ली-एनसीआर में नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक वायु गुणवत्ता सूचकांक खतरनाक स्तर को पार कर चुका था. बारिश के बाद जहां वायु प्रदूषण में कुछ कमी आई थी वहीं आज दिवाली के त्योहार के बाद इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिवाली के बाद राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में धुंध छाई हुई है. वहीं दिवाली की शाम में 200 के आस पास रहने वाला AQI आज सुबह कई जगहों पर 999 तक पहुंच गया है.

पीएम 2.5 के स्तर में भी बढ़ोतरी

दिवाली के बाद जहां AQI में बढ़ोतरी दर्ज की गई है वहीं प्रदूषण मापने के दूसरे पैमाने PPM (पार्ट पर मिलियन) में भी वृद्धि हुई है. दिवाली के पहले पीएम 2.5 का स्तर 56 PPM (पार्ट पर मिलियन) के अंदर था, वहीं दिवाली की रात यह 2 हजार PPM के खतरनाक स्तर को पार कर गया. हालांकि, सुबह इसमें कमी जरूर आई है लेकिन यह अभी भी एक हजार PPM से ज्यादा है. पीएम 2.5 का आदर्श पैमाना 60 PPM माना जाता है.

इसे भी पढ़ें: दिवाली के दिन सीमा पर तैनात जवानों से बोले पीएम मोदी- जहां आप हैं, वहीं है मेरा त्योहार

दिवाली पर जमकर फूटे पटाखे

बता दें कि दिवाली के पहले ही दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति काफी खराब हो गई थी. ऐसे में से बिगड़ते हालात को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में पटाखों की बिक्री और और अतिशबाजी के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी. लेकिन दिवाली के त्योहार पर लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े हैं और आतिशबाजी की.

Rohit Rai

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

2 hours ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

8 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

8 hours ago