खेल

IND vs NED: दिवाली पर टीम इंडिया का धमाका, नीदरलैंड्स को 160 रनों से रौंदा, अब सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ंत

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 160 रनों के भारी अंतर से हरा दिया है. भारतीय टीम इस वर्ल्ड कप में अभी तक अजेय रही है और अपने सभी 9 मैचों में जीत दर्ज की है. भारत का अब अगला मुकाबला सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की टीम से होगा. भारत के 411 रनों के टारगेट तक पहुंचना नीदरलैंड्स की टीम के लिए पहाड़ चढ़ने जैसा था. भारतीय गेंदबाजी के आगे नीदरलैंड्स की टीम 47.5 ओवरों में 250 रनों पर सिमट गई.

विराट-रोहित के नाम एक-एक विकेट

इस मैच की खास बात ये रही कि विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा, सूर्यकुमार व शुभमन गिल ने भी गेंदबाजी में हाथ दिखाए. विराट कोहली ने 3 ओवर की गेंदबाजी में एक विकेट अपने नाम किया. जबकि, रोहित ने 5 गेंदों में एक विकेट लेकर नीदरलैंड्स की पारी को समेट दिया. भारतीय टीम की तरफ से बुमराह-सिराज, जडेजा-कुलदीप ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. आज के मुकाबले में मोहम्मद शमी को कोई सफलता नहीं मिली.

नीदरलैंड्स की तरफ से तेजा निदामनुरु ने सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली. वहीं सिब्रांड ने 45 रन बनाए, जबकि एकरमैन ने 35 रनों की पारी खेली. लेकिन ये पारी भारत के 411 रनों के टारगेट तक पहुंचने के लिए काफी नहीं थी.

श्रेयर-राहुल का शतक

इसके पहले, भारत ने 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 410 रन बनाए थे. भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा व शुभमन गिल ने विस्फोटक शुरूआत की. रोहित 61 और गिल 51 रन बनाकर आउट हुए. वहीं वर्ल्ड कप में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे विराट कोहली ने भी 51 रनों की पारी खेली. लेकिन भारतीय पारी का मुख्य आकर्षण श्रेयस अय्यर और केएल राहुल रहे, जिन्होंने शतक जड़कर भारत को इस विशाल स्कोर तक पहुंचाया. अय्यर ने 128 रनों की नाबाद पारी खेली. वहीं केएल राहुल 64 गेंदों पर 102 रन बनाकर आउट हुए.

टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

नीदरलैंड्स टीम की प्लेइंग 11

वेस्ले बर्रेसी, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

1 minute ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

12 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

29 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

38 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

51 minutes ago