आस्था

Today Horoscope, 16 December 2022: सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ शुरू हुआ खरमास, देखें अपनी राशि पर इस गोचर का असर

Today Horoscope, 16 December 2022: आज से खरमास की शुरुआत हो रही है. लगभग 1 महीने तक सूर्य के अगले राशि परिवर्तन करने तक खरमास का समय रहेगा. इस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए. गुरु सूर्य पर भारी रहेंगे जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

परिवार की चिंता हो सकती है. सट्टेबाजी से दूर रहें. आय में कमी आ सकती है. ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलने की संभावना है.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज दिन की शुरुआत से ही आपका मनोबल बढ़ा रहेगा. अपने कामों को करने के लिए नए तरीके की खोज करेंगे. प्रतियोगी छात्रों को सफलता मिलने की उम्मीद है.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

जानवरों से संभल कर रहें. कान से संबंधित दिक्कत हो सकती है. जीवनसाथी से संबंधों में दरार पड़ सकती है. सेहत पर ध्यान दें.

इसे भी पढ़ें: Paush Amavasya 2022: 23 दिसंबर को पड़ रही है साल की अंतिम अमावस्या, कुंडली में कालसर्प जैसे दोष के लिए करें विशेष उपाय

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope).

मनोरंजन के साधनों पर खर्च कर सकते हैं. खानपान में तैलीय चीजों का उपयोग ना करें. नौकरी में परिवर्तन हो सकता है. अटका धन मिलने की संभावना है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका है. कामकाज में मन लगा रहेगा. परिवार की बातों से मन दुखी हो सकता है. एकांत में समय बिताएंगे.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं. दिन के दूसरे पहर में धन लाभ होने की संभावना है. सर्दी जुखाम हो सकता है. क्रोध से बचें.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज मन कुछ बेचैन हो सकता है. खुद को कमतर ना समझें. बच्चों की सेहत पर ध्यान दें. किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज कुछ ऐसा होगा जो आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा. दिन के मध्य में लंबी यात्रा का योग बन सकता है. डायबिटीज से पीड़ित लोगों को संभल कर रहना होगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

किसी चीज से चोट लगने की आशंका है. पेशेवर जीवन में उत्साह बना रहेगा. प्राकृतिक चीजों से लगाव हो सकता है. सेहत ठीक रहेगी.

इसे भी पढ़ें: Kharmas 2022: आखिर क्यों खरमास में मकान बनवाना मना है? मुंडन कराने पर होता है यह नुकसान

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

पड़ोस से वाद-विवाद हो सकता है. नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं. अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें. पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक तंगी हो सकती है. विदेश से कोई शुभ समाचार मिलेगा. शेयर बाजार में निवेश से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें. सेहत ठीक रहेगी.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. कानूनी मामले में सफलता मिलेगी. अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: Kaal Bhairav Ashtmi: 16 दिसंबर को पौष माह की कालाष्टमी, इस विधि से करें काल भैरव की पूजा

Rohit Rai

Recent Posts

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

29 minutes ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

53 minutes ago

दमघोंटू हवा से दिल्ली वालों को थोड़ी राहत…! 300 के नीचे लुढ़का AQI, हट गईं GRAP-3 की पाबंदियां

दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता में लगातार दूसरे दिन सुधार दर्ज किया गया और औसत…

2 hours ago

अगले 7 घंटे 10 राज्यों में तगड़ा तांडव मचाएगा मौसम…! मूसलाधार बारिश और 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सिस्टम के कारण आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा समेत…

3 hours ago

सावधान! आज राहुकाल और शुभ मुहूर्त का बड़ा खेल… आंवला नवमी पर क्या है आज का पंचांग, जानें सही समय

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर आंवला नवमी यानी…

3 hours ago