अग्नि 5 मिसाइल
Agni-5 Missile: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के बीच, भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल अग्नि-5 (Agni-5 ICBM) का सफल परीक्षण किया गया. पहली बार मिसाइल को इसकी पूरी रेंज में दागा गया. इस मिसाइल ने अपने टारगेट को 5500 किलोमीटर दूर जाकर ध्वस्त कर दिया. इसे DRDO और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने संयुक्त रूप से मिलकर बनाया है. खास बात यह है कि इस मिसाइल की रेंज इतनी है कि चीन-पाकिस्तान समेत कई देशों को यह डर है कि इसकी जद में उनका पूरा इलाका है.
इस टेस्टिंग ने जरूरत पड़ने पर अग्नि-5 मिसाइल की रेंज बढ़ाने की क्षमता साबित की है. अग्नि-5 मिसाइल का वजन 50 हजार किलोग्राम है और यह 17.5 मीटर लंबी है. इसका व्यास 2 मीटर है. इस मिसाइल के ऊपर 1500 किग्रा वजन का परमाणु हथियार लगाया जा सकता है. इसमें तीन स्टेज के रॉकेट बूस्टर हैं जो सॉलिड फ्यूल से उड़ते हैं. इसकी गति ध्वनि की रफ्तार से भी 24 गुना ज्यादा है. या यूं कहें तो एक सेकेंड में 8.16 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है.
ये भी पढ़ें: Tawang Face Off: तवांग में झड़प के बाद स्लीपिंग बैग छोड़कर भागे थे चीनी सैनिक? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
अग्नि-5 मिसाइल में रिंग लेजर गाइरोस्कोप इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम, जीपीएस, NavIC सैटेलाइट गाइडेंस सिस्टम लगा हुआ है. अग्नि-5 मिसाइल टारगेट पर सटीक निशाना लगा सकती है. अगर टारगेट अपनी जगह से हटकर 10 से 80 मीटर तक भी जाता है तो भी मिसाइल उसे ध्वस्त कर देगी.
अग्नि सीरीज के भारतीय शस्त्रागार में 700 किमी रेंज वाली अग्नि-1, 2,000 किमी रेंज वाली अग्नि-2, 2500 किमी रेंज वाली अग्नि-3 और 3500 किमी से अधिक रेंज अग्नि-4 शामिल हैं, जो दुश्मनों के होश उड़ा देंगे. इनकी रफ्तार और सटीक निशाना लगाने की क्षमता इनकी खासियत है. अग्नि-5 परीक्षण के बाद, रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि इसने विश्वसनीय न्यूनतम प्रतिरोधक क्षमता’ की भारत की नीति की पुष्टि की है. भारत पिछले कुछ वर्षों में अपनी समग्र सैन्य शक्ति को लगातार बढ़ा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…