देश

Gold Smuggling: जयपुर एयरपोर्ट पर पैसेंजर के जूते से 14 लाख का सोना बरामद, पैर के नीचे प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखा था

सोने की तस्करी के आरोप में कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर एक शख्स को गिरफ्तार किया है. खास बात यह है कि आरोपी यात्री के जूतों से 14,19,860 रुपये का सोना बरामद किया गया है. जांच एजेंसियों से बचने के लिए भारतीय मूल के आरोपी ने अपने जूतों में सोना छुपा कर रखा था. इसके साथ ही जूतों के साइज ने भी अधिकारियों का ध्यान खींचा. जानकारी के मुताबिक, घटना 15 दिसंबर की है अधिकारियों को यात्री का व्यवहार कुछ संदिग्ध लगा और उसके जूतों का आकार देखकर कस्टम विभाग के अधिकारियों को शक हुआ. कस्टम विभाग ने यात्री का जूता उतरवाया तो उसमें से 254 ग्राम सोना निकला.

आरोपी ने काले रंग की प्लास्टिक की थैली में सोना लपेटकर पैर के नीचे रख लिया. अब जांच एजेंसियां ​​आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही हैं. बरामद सोना 24 कैरेट का है. बाजार में इसकी कीमत 14 लाख से अधिक आंकी गई है. घटना के बाद उड़ानों पर नजर रखी जा रही है.

ये भी पढ़ें- 88 फीसदी लोगों के शादीशुदा र‍िश्‍ते खराब करने की वजह बन रहे ‘स्‍मार्टफोन’- रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा

सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि दुबई से जयपुर आ रही फ्लाइट संख्या एसजी58 से आ रहे एक यात्री को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया. पकड़े गए यात्री की चेकिंग के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों को संदिग्ध सामान की सूचना मिली थी. जब अधिकारियों ने यात्री से पूछताछ की तो उसने कोई संदिग्ध वस्तु होने से साफ इंकार कर दिया. कस्टम अधिकारियों ने यात्री के जूतों की जांच की तो उनमें से सोना निकला.

एक और मामला सामने आया

कस्टम विभाग ने एयरपोर्ट पर ही एक और कार्रवाई करते हुए एक अन्य यात्री के पास से 2.10 करोड़ का सोना पकड़ा है. जयपुर एयरपोर्ट पर तस्करी कर लाया जा रहा 3.75 किलो सोना कस्टम विभाग ने पकड़ा है. बताया जा रहा है कि इस सोने की कीमत दो करोड़ रुपये है. दो यात्री दुबई से सोना ला रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

18 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

37 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

49 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

1 hour ago