आस्था

Today Horoscope, 22 March 2023: आज नवरात्रि के पहले दिन माता रानी की कृपा से बनेंगे इन राशि वालों के काम, जानें कैसा गुजरेगा आपका दिन

Today Horoscope, 22 March 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

मेष राशि वालों को नवरात्रि के दौरान सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए. आज पहले दिन मां की कृपा से आपके अधूरे पड़े काम पूरे होंंगे. दूसरों की बातों को सच मानने की ग़लती न करें. अपनी ज़िंदगी और सेहत से मुंह मोड़ना ठीक नहीं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

मां की कृपा से आपकी सेहत पहले से ज्यादा बेहतर होगी. दूसरों के प्रति आपका सही रवैया रंग लाएगा. व्यापार में आकस्मिक लाभ हो सकता है. आज परिवार के साथ माता रानी के दर्शन करने किसी मंदिर जा सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. पूरे दिन सट्टेबाजी से दूर रहें. किसी पारिवारिक आयोजन के चलते व्यस्तता बनी रहेगी. आज सभी का ध्यान आप पर बना रहेगा. दिन के दूसरे पहर में किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज के दिन आपको आवश्यकता से अधिक बोलने से बचना चाहिए. समाज में आपकी गलत छवि बन सकती है. किसी पुराने निवेश में घाटा होने की संभावना है. ऑफिस के किसी काम से अचानक बाहर जाना पड़ सकता है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आपका मन कहीं दूर घूमने-फिरने का कर सकता है. शेयर बाजार में निवेश करना फ़ायदेमंद हो सकता है. पारिवारिक सदस्यों की वजह से आप किसी मुश्किल में फंस सकते हैं. नकारात्मक सोच वालों से दूर रहें.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आप पर थकान हावी हो सकता है. तरोताज़ा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें. जीवनसाथी केे साथ धन को लेकर झगड़ा हो सकता है. अपने शांत स्वभाव से मामलों को सुलझाने में कामयाब रहेंगे.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज नवरात्रि के शुभ दिन दूसरों की आलोचना में अपना समय ख़राब न करें. स्वास्थ्य पर अनियमित दिनचर्या का बुरा असर पड़ सकता है. धन से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है. जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है. आज का दिन आपको कुछ उबाऊ लग सकता है. आज आपको जीवन में पैसे की अहमियत समझ में आ सकती है. कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों से सावधान रहना होगा.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

स्वास्थ्य से जुड़ी कोई गंभीर समस्या आ सकती है. धन लाभ होने की संभावना है. आज के शुभ दिन आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए. घर में उल्लास का माहौल बना रहेगा. व्यापारिक सौदे करते समय आपको दूसरों के दबाव में आने से बचना होगा.

इसे भी पढ़ें: अकबर भी इस वृक्ष को नहीं कर पाया था नष्ट, भगवान श्रीराम और मां सीता से है खास नाता, ईश्वरीय शक्ति से जुड़े होने की मान्यता

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप कुछ मनमौजी हो सकते हैं. किसी जलसे या पार्टी में शामिल हो सकते हैं. आज आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे. किसी दूसरे के साथ नयी परियोजना की शुरूआत करने से बचें. जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ारेंगे.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

विवाहित दंपत्तियों को आज दूसरों के मामले में दखल देने से बचना होगा. छात्रों को परीक्षा से जुड़े किसी शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है. परिवार के लोगों से बिना बात पर बहस करने से बचें. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

माता रानी की कृपा आज आप पर बनी रहेगी. आज का दिन आपको लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा. ख़र्च में बढ़ोतरी हो सकती है. व्यवसाय में नियम औऱ कायदों को लेकर आपको सतर्क रहना होगा. आज आपमें सकारात्मक बदलाव आएंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

4 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

20 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

23 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

32 minutes ago

अयोध्या के राम मंदिर को मिला FSSAI का ‘ईट राइट प्लेस ऑफ वेशर्प’ का सर्टिफिकेट, नवरात्र में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…

34 minutes ago

जेपीएनआईसी के मुख्य द्वार पर टीन लगाने पर रार! क्या अखिलेश यादव के इन तीखे सवालों से घिर गई सरकार?

Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…

41 minutes ago