देश

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, बहुत देर तक हिलती रही धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Earthquake in Delhi NCR: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. झटके इतने तेज थे कि लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आये. जानकारी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 मापी गई और इसका केंद्र अफगानिस्तान था.

भूकंप के झटकों के बाद अफरातफरी का माहौल था और लोग डरकर घरों से बाहर निकल गए. दिल्ली के अलावा राजस्थान के जयपुर में भी झटके महसूस किए गए. वहीं देहरादून में और यूपी की राजधानी लखनऊ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. लखनऊ में लोगों का कहना था कि 7 से 10 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए.

जम्मू-कश्मीर के कटरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. एक गेस्ट हाउस के मालिक का कहना था कि भूकंप के बहुत तेज झटके महसूस किए गए और सभी श्रद्धालु बाहर आ गए. वे काफी घबराए हुए लग रहे थे. मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से यहां किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है.

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए जाने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आए. नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ से लेकर लखनऊ तक लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए.

दिल्ली में इमारत के झुकने की खबर को अधिकारियों ने किया खारिज

इस बीच, दिल्ली दमकल सेवा की तरफ से जानकारी दी गई कि उन्हें शकरपुर इलाके में एक इमारत के झुकने की सूचना मिली है. इसके बारे में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इमारत की संरचना इसी तरह की है और कोई परेशानी की बात नहीं है. यह फेक कॉल थी और हालात काबू में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

22 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

31 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

42 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

58 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

1 hour ago