आस्था

Today Horoscope: होलिका दहन पर मीन राशि वालों को हासिल होगी बड़ी उपलब्धि, जानें आज का राशिफल और उपाय

Today Horoscope 24 March 2024: आज होलिक दहन है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से सभी राशियों के लिए आज का राशिफल, टिप ऑफ द डे, बर्थ डे टिप, मैरिज एनिवर्सरी टिप और आवाय्ड ऑफ द डे जानिए.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

लग्न में बैठे बृहस्पति आज आपको धर्म पारायण बना रहे हैं. आज आप गरीबों की सेवा करने जा रहे हैं. अपने गुरु का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें तो बड़ा लाभ होगा.

भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 80%

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

तीसरे भाव में बैठे चंद्रमा के कारण आज आप छोटे भाई-बहनों के प्रति बहुत ही इमोशनल होने जा रहे हैं. आज अपने से छोटों को आप अपने प्रेम और भाव से विभोर कर देंगें. दिन की शुरुआत भगवान कृष्ण के दर्शन से करें.

भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 75%

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

अष्टम भाव में बैठे शत्रु मंगल आज स्वास्थ्य संबंधित चिंताएं उत्पन्न कर रहे हैं. अपनी सेहत का आज विशेष ध्यान रखें. अन्यथा बड़ी परेशानी भी उत्पन्न हो सकती है. आज बजरंग बाण का पाठ करें.
भाग्यशाली संख्या- 9
भाग्य का मीटर- 40%

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

द्वितीय भाव में बैठे चंद्रमा माता का आशीर्वाद आपको दिलवा रहे हैं. जो लोग जल संबंधित व्यापार करते हैं. आज उन्हें बड़े धन लाभ का योग है. भगवान शिव को आज गंगाजल अर्पित करें.

भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 85%

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

द्वितीय भाव में केतु की स्थिति वाणी में कटुता ला रही है. संयम रखिए वरना कुटुंब में रिश्ते बिगड़ जाएंगे. अपने पिता की सलाह से आज सभी कार्य करें.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 55%

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

चतुर्थ मंगल की स्थित आज परिवार को लोगों में आपस में उग्रता बढ़ा रही है. जो कि वाद-विवाद का बड़ा कारण भी बन सकता है. गायत्री मंत्र का जाप करें और दिन को संयम से निकालें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 60%

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

पंचम में बैठे सूर्य और बुध छात्रों को बड़ी विद्या और ज्ञान के प्रति प्ररित कर रहे हैं जो छात्र परीक्षी की तैयारी कर रहे हैं. यदि एकाग्र होकर विद्या ग्रहण करेंगे तो आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा. सूर्य देव की उपासना करें.
भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 90%

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

नवम भाव में बैठे स्वराशि चंद्रमा आज आपको कोई छोटी धार्मिक यात्रा अवश्य कराएंगे जो कि बेहद लाभप्रद रहेगी. आज कुछ धन धर्म के कार्यों में खर्च होगा. जो कि बहुत शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या-7
भाग्य का मीटर- 85%

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

दशम भाव में बैठे केतु आज कार्यस्थल में विपरीत स्थिति बना रहे हैं. जल्दबाजी में कोई निर्णय मत लीजिएगा. अन्यथा ये ना हो कि आज नौकरी से भी हाथ धोने पड़े. यदि गणेश जी की उपासना आज करेंगे तो दिन निकल जाएगा.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 40%

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

लग्न में बैठे शुक्र-मंगल भावनाओं में बहकाकर कोई गलत कार्य भी आज आपसे करवा सकते हैं. यदि आप महिला हैं तो समाने वाले के द्वारा आपको गलत प्रस्ताव देकर बहकाया भी जा सकता है. इसलिए आज इस चीज के प्रति सचेत रहिएगा. अन्यथा पश्चाताप होगा.

भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 50%

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

छठे भाव में शत्रु चंद्रमा आज आपको खांसी -जुकाम से पीड़ित कर रहे हैं. जल संबंधित रोग आज आपको सताएंगे. सेहत का ध्यान रखिए और घर पर ही रहिए.
भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 40%

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

दशम भाव में बैठ मित्र मंगल आज पराक्रम और बाहुबल से बड़ी उलपब्धि प्राप्त करा सकते हैं. जो लोग जिम ट्रेनर हैं आज उन्हें अच्छी नई जॉब का ऑफर प्राप्त हो सकता है. प्रयास करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 90%

बर्थ डे टिप

जिनका भी आज जन्मदिन है वो गरीबों को काले तिल भेंट करें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

आज राधा-कृष्ण के आगे एक सरसों के तेल और एक गाय के घी का दीय जलाएं. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

बेल का सेवन आज बिल्कुल भी ना करें. ये आज आपके लिए अनिष्टकारी है.

टिप ऑफ द डे

आज गरीबों को काली मिठाई (गुलाब जामुन) यथाशक्ति अधिक से अधिक खिलाकर उनका आशीर्वाद लें. यदि आज ऐसा करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

यह भी पढ़ें: होलिका दहन के लिए ये है सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजा-विधि और भद्रा काल का समय

Dipesh Thakur

Recent Posts

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

15 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

15 minutes ago

US ने सीधे ठोक दिया ईरान का नेवी बेस! अरब सागर तक पहुंची जंग की आग, दुनियां पर मंडराया खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…

23 minutes ago

मास्टरमाइंड का विदेशी कनेक्शन और कोटा रेलवे स्टेशन का ड्रामा: जानिए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…

24 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

56 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

1 hour ago