होलिका दहन 2024.
Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat: पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि है. ऐसे में आज होलिका दहन किया जाएगा और 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन होलिका दहन करने का विधान है. इसके अलावा इस दिन लोग होलिकादहन और पूजन के बाद ही भोजन ग्रहण करते हैं. धार्मिक और पौराणिक मान्यता के अनुसार होली का खास महत्व है. होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर संपूर्ण देश में मनाया जाता है. जबकि, होलिका दहन से नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि.
पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 24 मार्च को यानी आज है. होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त आज रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 44 मिनट तक है. पूर्णिमा तिथि सुबह 9 बजकर 54 मिनट से लेकर कल यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक है. वहीं भद्रा काल आज सुबह 9 बजकर 24 मिनट से शुरू होकर आज रात 10 बजकर 27 मिनट तक है. ऐसे में आज रात 10 बजकर 27 मिनट के बाद होलिका दहन किया जा सकता है.
होलिका दहन को आमतौर पर लोग छोटी होली भी कहा जाता है. इस दिन लोग सूर्यास्त के बाद ही होलिका दहन की प्रक्रिया शुरू करते हैं. होलिका दहन के दिन रोली, अक्षत, फूल, कच्चा दूध, सूत का धागा, हल्की के टुकड़े, मूंग दाल (बिना टूटा हुआ), बताशा, नारियल और गुलाल इत्यादि से पूजा की जाती है. इसके बाद होलिका जलाने के लिए लकड़ियों को इकट्ठा करने के बाद उसमें आग लगाया जाता है. इसके बाद उसमें 5 प्रकार का अनाज डाला जाता है. लोग होलिका की परिक्रमा करते हैं. अंत में घर-परिवार की खुशहाली के लिए अग्नि देव से प्रार्थना करते हैं.
यह भी पढ़ें: होलिका दहन पर आज भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, रुक जाएगी जॉब-बिजनेस में तरक्की
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…