देश

AAP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, BJP मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को किया गया बंद

Aam Aadmi Party Protest: आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.  ‘आप’ ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार का पुतला जलाने का फैसला किया है.

पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली है कि ‘आप’ के कार्यकर्ता और नेता विरोध प्रदर्शन करेंगे. कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हमने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी है। हम दिल्ली पुलिस के कर्मियों के अलावा अर्धसैनिक बलों की तैनाती सुनिश्चित करेंगे.’’
अधिकारी ने कहा, ‘‘वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने जिलों में स्थिति की निगरानी करते रहेंगे. थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में कड़ी नज़र रखने और किसी भी विरोध प्रदर्शन के बारे में पता चलने पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस बारे में तुरंत सूचित करने के निर्देश जारी किए गए हैं.’’

भाजपा मुख्यालय की ओर भारी पुलिस बल तैनात

भाजपा मुख्यालय, आईटीओ की ओर जाने वाले मार्गों और प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के सामने पहले से ही बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया गया है और बहुस्तरीय अवरोधक लगाए गए हैं. इन स्थानों पर ‘आप’ सदस्यों के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में इकट्ठा होने की संभावना है.
कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों के दंगा-रोधी उपकरणों से लैस जवानों को भी तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने यातायात पुलिस से दिल्ली में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा विरोध मार्च निकाले जाने की स्थिति में वाहनों को तुरंत किसी वैकल्पिक मार्ग की ओर भेजने की व्यवस्था करने को कहा है. मध्य दिल्ली में निदेशालय के कार्यालय और भाजपा मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़कों को कड़े सुरक्षा उपायों के तहत बंद कर दिया गया है.
Dipesh Thakur

Recent Posts

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

14 minutes ago

पति सरहद पर दे रहा था पहरा, पत्नी चीन के जासूसों संग रच रही थी बड़ी साजिश? जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़

Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…13 राज्यों में मौसम का डबल अटैक! 60 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

IMD ने तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र समेत 13 राज्यों में अगले 8 घंटों के दौरान भारी…

2 hours ago