आज का राशिफल 26 फरवरी 2024.
Today Horoscope 26 February 2024: ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal), बर्थ डे टिप, मैरिज एनिवर्सरी टिप, आवाय्ड ऑफ द डे और टिप ऑफ द डे जानिए.
द्वादश में बैठे राहु कोर्ट कचहरी के मामले में आपको उलझा रहे हैं. यदि आज कोई फैसला कोर्ट से आता है तो आपके पक्ष में बिल्कुल भी नहीं होगा. आज बहते पानी में नारियल प्रवाहित करना दिन को अशुभ होने से बचाएगा.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 45%
वृषभ राशि वाले जो लोग आईपीओ या शेयर बाजार में इंवेस्ट करते हैं, आज का दिन उनके लिए बेहद लाभकारी है. आकस्मात धन लाभ आज आपको अवश्य ही होगा. आज कुलगुरु का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 90%
जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं आज उन्हें बड़ी सफलता प्राप्त होगी. यदि आप टिकट की दौर में शामिल हैं तो आज प्रयास अवश्य करें. आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी. अपने मस्तक पर लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 85%
नवम भाव में बैठ शनि आज कोई लंबी दूरी की धार्मिक यात्रा की प्लानिंग करवाएंगे. हो सकता है कि यह यात्रा शिव की किसी बड़े मंदिर के दर्शन करवाए. जो आपके लिए बेहद लाभकारी भी सिद्ध होगी.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90%
सप्तम भाव में बैठे राशि स्वामी जीवन साथी के साथ सामंजस्य को बढ़ा रही है. हो सकता है आज परिवार के साथ कहीं बाहर जाकर आप छुट्टी मनाएं. दिन बेहद शुभ है. आज का दिन परिवार को समर्पित करें.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 95%
छठे भाव में बैठे राहु की स्थिति शत्रु पर विजय दिला रही है. शत्रुओं का षडयंत्र बुरी तरह विफल होगा. सफलता आपके कदम चूमेगी. बस निर्णय संयम से लीजिएगा.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 75%
जो लोग शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं. आज का दिन उनके लिए बेहद शुभकारी है. आज प्रयास करें. आपके सभी काम आप बेहद आसानी से हो जाएंगे. मां दुर्गा की उपासना आज अवश्य करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 80%
पंचम में बैठे शत्रु राहु बुद्धि को भ्रमित करके बड़ा नुकसान आपसे करवा सकते हैं. बेहद सचेत रहिएगा और कोई नया निर्णय आज बिल्कुल भी नहीं लीजिएगा अन्यथा पश्चाताप होगा.
भाग्यशाली संख्या-1
भाग्य का मीटर- 50%
राशि स्वामी का पंचम भाव में बैठना शुद्ध प्रेम की भावना से आपको ओत प्रोत करेंगा. यदि विवाह प्रस्ताव प्रेमी-प्रेमिका के समक्ष रखना चाहें तो आज का दिन बेहद शुभकारी है. आज आपकी बात को निश्चित ही सम्मान मिलेगा.
भाग्यशाली संख्या- 3
भाग्य का मीटर- 85%
सूर्य-बुध की स्थिति आज आपकी वाणी को प्रबल और ओजस्वी बना रही है. यदि आप मध्यतता का कार्य करते हैं तो आज आपके द्वारा कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है जो आपको बड़ा धन लाभ कराएगी. दिन शुभ है. आज किन्नर की सेवा करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 90%
शुक्र की स्थिति आज द्वादश भाव घर में होते हुए शयन सुख के साथ-साथ विदेश से संबंधित किसी चीज को भी आज अवश्य दिलाएंगे. आज मां लक्ष्मी को इत्र भेंट करें. दिन आपका शुभ है.
भाग्यशाली संख्या-9
भाग्य का मीटर- 85%
मीन राशि वाले जो लोग शिक्षा का कार्य करते हैं या अध्यापक हैं. उन्हें आज बड़ा मान-सम्मान मिलेगा. यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो वो काम भी आपका आसानी से हो जाएगा. आज हल्दी का दान करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 85%
आज भगवान शिव का अभिषेक शहद के साथ करें. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.
आज घर में खीर बनाकर अंध विद्यालय जाकर उसे बांटें. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.
ताड़ के फल का सेवन आज बिल्कुल भी ना करें. ये आज आपके लिए अनिष्टकारी है.
आज किसी गरीब महिला को सफेद वस्त्र भेंट करें. यदि आज ऐसा करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.
यह भी पढ़ें: शनि देव 10 महीनों तक इन राशियों पर रहने वाले हैं मेहरबान, जॉब-बिजनेस में होगी खूब तरक्की
यह भी पढ़ें: मार्च में 4 शुभ ग्रह मिलकर संवारेंगे इन राशियों की किस्मत, होगा चौतरफा लाभ; जानें अपनी राशि का हाल
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…