देश

यूपी के जौनपुर में भीषण सड़क हादसा, बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, 6 की मौत, 2 घायल

Jaunpur road accident UP: यूपी के जौनपुर में 25 फरवरी की देर रात बस ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी. हादसे में ट्रैक्टर सवार 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर कुल 12 लोग सवार थे. हादसे में हताहत हुए सभी लोग अलीशापुर और उसके आस-पास के गांवों के रहने वाले थे. जानकारी के अनुसार हादसा समाधगंज हाइवे पर हुआ.

हादसे में घायल एक मजदूर ने बताया कि ट्रैक्टर के पीछे ढलाई मशीन भी लगी थी. सभी लोग पास के ही गांव में छत की ढलाई करके घर जा रहे थे उन्होंने बताया कि जैसे ही पुरवा बाजार होते हुए ट्रैक्टर हाईवे पर चढ़ा तो प्रयागराज की ओर से आ रही बस ने पीछे से ट्रैक्टर को टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ेंः आजादी के बाद 50 सालों तक देश में सिर्फ एक AIIMS था, अब हमने 10 दिन में 7 नए एम्स का शिलान्यास और लोकार्पण कर दिया: PM मोदी

बता दें कि हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इसके बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. वहीं के्रन की मदद से दोनों ही क्षतिग्रसत वाहनों को साइउ करवाकर यातायात सुचारू करवाया.

इन लोगों की हुई मौत

मृतकों में सिकराना थाना क्षेत्र के अलीसाहपुर गांव के नीरज सरोज, राजेश सरोज (45) संग्राम विश्वकर्मा (25), चांई मुसहर (30), अतुल सरोज (30), गोविंदा सिंह (30) के तौर पर हुई. मामले में एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सिकरारा थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हई है. दुर्घटना के बाद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची.

ये भी पढ़ेंः एक अनाथ बच्ची को दिल्ली रेलवे स्टेशन से स्पेन का दंपति ले गया था साथ, जानिए- 10 साल बाद उसका क्या हुआ?

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago