आस्था

Today Horoscope, 29 April 2023: आज के दिन शनि देव की कृपा से इन राशियों के बन सकते हैं बिगड़े काम, पढ़ें आज का राशिफल

Today Horoscope, 29 April 2023: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइए देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में करियर से जुड़ी कोई सूचना मिल सकती है. परिवार में आज प्रसन्नता बनी रहेगी. रात के वक्त बाहर निकलते समय सावधान रहें. सेहत ठीक रहेगी.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. किसी को दिया पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है.
व्यापार में कोई नया काम कर सकते हैं.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज आपको गरीबों की मदद करनी चाहिए. शाम के समय शनि मंदिर में दीपक जलाने से धन लाभ होने की संभावना है. दिन के दूसरे चरण में सेहत से जुड़ी दिक्कत आ सकती है.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

मानसिक रूप से आज तनाव हो सकता है. संतान को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें. दिनचर्या में बदलाव होने से सेहत पर असर पड़ सकता है. जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन होने की आशंका है.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

अपनों से छोटों के प्रति व्यवहार पर ध्यान दें. किसी दूसरे को लेकर जीवनसाथी से विवाद होने की आशंका है. माता-पिता की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं. शाम के समय घूमने जा सकते हैं.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

धन संपत्ति के मामले में आज का दिन लाभदायक रहने वाला है. रोजगार की दिशा में चले आ रहे प्रयास सफल हो सकते हैं. आंखों से संबंधित दिक्कत हो सकती है.

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित हो सकते हैं. गलत तरीके से धन अर्जन करने से बचें. किसी कानूनी मामले को लेकर तनाव हो सकता है. परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

लेनदेन के मामले में आज आपको सतर्क रहना होगा. आज के दिन दूसरों को कोई भी सामान देने से बचें. परिवार में शांति बनी रहेगी. व्यापार में कोई नया उद्यम शुरू कर सकते हैं.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

बहन या भाई से तनाव होने की आशंका है. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों से तनाव मिल सकता है. परिवार में कोई नया कार्य होने की संभावना है. जीवन साथी से अपने व्यवहार पर ध्यान दें.

इसे भी पढ़ें: इस पौधे की खूबी जानकार चौंक जाएंगे आप, माना जाता है धन के देवता कुबेर का पौधा, होती है पैसों की बरसात

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दिन की शुरुआत में प्रसन्नता बनी रहेगी. दोपहर में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है. शाम के वक्त धन लाभ के योग बन रहे हैं. खानपान में सावधानी बरतें.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

किसी दोस्त की मदद से आज आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है. करियर में बदलाव की संभावना है. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा. क्रोध से नुकसान हो सकता है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे इंसान से होगी. जिससे आपके जीवन में काफी बदलाव आएगा. धार्मिक कार्यों में रूचि हो सकती है. किसी नए बात को लेकर मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है.

Rohit Rai

Recent Posts

बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करने का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि बच्चों के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल करना मौलिक अधिकार…

44 seconds ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: राऊज एवेन्यु कोर्ट 28 अक्टूबर को सुनाएगा फैसला, बीजेपी नेता करनैल सिंह की बढ़ी मुश्किलें

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन द्वारा बीजेपी नेता करनैल सिंह के…

13 minutes ago

दलाई लामा पर चीन का ‘वेटिंग गेम’? रिपोर्ट में बीजिंग की रणनीति पर उठे सवाल

दलाई लामा के भतीजे खेद्रूब थोंडुप ने दावा किया है कि चीन जानबूझकर दलाई लामा…

22 minutes ago

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

35 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

52 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

1 hour ago