आज का राशिफल 8 मार्च 2024.
Today Horoscope 8 March 2024: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि सुबह 9 बजकर 57 मिनट के बाद शुरू हो रही है. ऐसे में आज महा शिवरात्रि मनाई जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज सूर्य देव कुंभ राशि में विराजमान रहने वाले हैं. जबकि चंद्र देव मकर राशि में रहेंगे. राहु काल सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से आज का राशिफल और खास उपाय जानिए.
आज के दिन चंद्र-बृहस्पति का योग आपके दिन को बेहद शुभ बना रहा है. आज आप कोई नया ज्ञान अर्जित अवश्य करेंगे. आज दिन की शुरुआत बड़े भाई के आशीर्वाद से करें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 75
भाग्य भाव में बैठे राशि स्वामी भाग्य को उज्जवल बना रहे हैं. आज आपकी कोई बड़ी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. आज गोमाता की सेवा करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 85
दशम में बैठे राहु आज आपको कोई नया काम के लिए प्रेरित कर रहे हैं. बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में लिया निर्णय बड़े नुकसान का योग बना सकता है. संयम से काम लें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 45
सप्तम में विराजमान मंगल जीवसाथी के व्यवहार में उग्रता ला रहे हैं. यदि कोई भूमि संबंधित निर्णय लेना है तो आज उसे टाल दें. स्थिति आपके पक्ष में नहीं है.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 55
छठे भाव में बैठे शत्रु शुक्र आज किसी महिला द्वारा आपके खिलाफ लांछन का योग बना रहे हैं. आज गाय के ज्योत का दीपक भगवान कृष्ण के आगे जलाना आपको अनिष्ट से बचाएगा.
भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 40
लग्न में विराजमान केतु आज आपको त्वचा संबंधित रोग दे सकते हैं. हो सकता है किसी प्रकार की एलर्जी के आप शिकार हो जाएं. सावधान रहें. गणपति देव की आज आराधना करें.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 50
चतुर्थ भाव में बैठे राशि स्वामी आज आपको वाहन दिलवाना चाहते हैं. यदि कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है. आज मां लक्ष्मी को इत्र भेंट करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 95
तीसरे भाव में बैठे आज आपको बेहद पराक्रमी बना रहे हैं. कोई छोटी धार्मिक यात्रा भी आज आप अवश्य करेंगें. बजरंग बाण का पाठ करना आपके लिए बेहद शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 85
राशि स्वामी बृहस्पति चंद्रमा के साथ युति करते हुए आज सुखों की बौछार कर रहे हैं. आज अपनी माता जी से लेकर जो कार्य करेंगे वो जीवन में बड़ी सफलता देगा.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90
लग्न में बैठे बुध बुद्धि को तीव्र बनाते हुए कोई नया कार्य आज आपसे करवाएंगे. जो लोग गायन के क्षेत्र में काम करते हैं आज उन्हें बड़ी सफलता मिलना तय है. आज हरे वस्त्र धारण करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 80
12वें भाव में बैठे शुक्र की स्थिति कोई बड़ा खर्च कराने जा रही है. ध्यान रहे जल्दबाजी में धन का आज कहीं बहुत अधिक व्यय ना हो जाए जो परेशानी उत्पन्न भी कर सकता है.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 40
लग्न में बैठे राहु वाणी को कटुता दे रहे हैं. आज वाहन ना चलाएं आन्यथा दुर्घटना होने का भी योग है. आज मूली का दान करना आपके लिए विशेष फलकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 45
IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…