आस्था

आज है महा शिवरात्रि, जानें शिवजी को जल चढ़ाने के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Maha Shivratri 2024 Jalabhishek Time: आज महा शिवरात्रि का व्रत रखा जा रहा है. ऐसे में आज शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है. पंचांग के मुताबिक, आज रात में शिव जी की पूजा चारों प्रहर में की जा सकती है. पहले प्रहर की पूजा के लिए मुहूर्त शाम 6.21 बजे से रात 9.22 बजे तक है. दूसरे प्रहर की पूजा के लिए शुभ समय रात 9 बजकर 22 मिनट से लेकर 12 बजकर 24 मिनट तक है. तीसरे प्रहर की पूजा के लिए शुभ समय रात 12 बजकर 24 मिनट से लेकर सुबह 3 बजकर 26 मिनट तक है. जबकि चौथे प्रहर की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 3 बजकर 26 मिनट से लेकर 6 बजकर 27 मिनट तक है.

महा शिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

महा शिवरात्रि की पूजा चतुर्दशी तिथि करना शुभ माना गया है. पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि आज सुबह 9 बजकर बजकर 57 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि, चतुर्दशी तिथि की समाप्ति 9 मार्च, शनिवार को सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर होगी. ऐसे में इस दौरान चौघड़िया मुहूर्तों में शिवजी की पूजा की जा सकती है.

महा शिवरात्रि 2024 जलाभिषेक समय

महा शिवरात्रि पर आज शिवजी को जल चढ़ाने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रहा है. प्रदोष काल की पूजा के लिए शुभ समय शाम 6 बजकर 21 मिनट से 9 बजकर 22 मिनट तक है.

धन लाभ और बरकत के लिए खास उपाय

महा शिवरात्रि पर आज सुबह सूर्योदय से 1 घंटे के भीतर पंचामृत यानी दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से शिवजी का अभिषेक करें. भगवान शिव का अभिषेक करते समय एक एक करके पंचामृत की वस्तुएं अर्पित करें. ऐसा करने के बाद ओम् पार्वतये नमः का कम से कम 108 बार जाप करें. इसके बाद भगवान भोलेनाथ से अपनी मनोकामना कहें. साथ ही पूजन के अंत में शिवजी की आरती करें. मान्यता है कि पूरी निष्ठा के साथ ऐसा करने पर जल्द ही धन में बरकत होती है.

यह भी पढ़ें: इन पूजन सामग्रियों के बिना अधूरी रह जाती है शिवजी की पूजा, भोलेनाथ कैसे होंगे खुश? जानिए

यह भी पढ़ें: महा शिवरात्रि के दिन इन कार्यों को करने से प्रसन्न होंगे भोलेनाथ, जानिए क्या करें और क्या नहीं

Dipesh Thakur

Recent Posts

पैसा ज्यादा हो गया तो… : एटा-कासगंज में सपा की गुटबाजी पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, सपा संगठन खत्म?

UP Assembly Election 2027: लखनऊ में अखिलेश यादव की मौजूदगी में एटा और कासगंज के…

7 minutes ago

दिल्ली हाई कोर्ट से मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक लवकेश बजाज को मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर में हुए भीषण अग्निकांड मामले में आरोपी व मालिक…

9 minutes ago

‘आदत बिगाड़ रहे हैं राहुल गांधी’, अनिल विज ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाली; जानिए क्या कहा?

Anil Vij reaction to Rahul Gandhi: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी…

25 minutes ago

Ayurveda Ahar Guidelines: क्या है आयुर्वेद आहार? जानें आहार, परंपरा और मानकों के नियम

Ayurveda Ahar Guidelines: आयुष मंत्रालय ने 'आयुर्वेद आहार' को बढ़ावा देने के लिए परंपरा, सही…

46 minutes ago

बिना इंजन चालू किए भी गरजेंगे भारतीय सेना के टैंक, T-72 और T-90 टैंकों को मिलेगी नई ताकत

भारतीय सेना के टी-72 और टी-90 टैंकों को अब स्वदेशी तकनीक से बिजली मिलेगी. रक्षा…

46 minutes ago