आस्था

Today Horoscope, 20 February: मिथुन और कर्क वालों को हो सकता है बड़ा लाभ तो इन राशि वालों को मिल सकती है प्रेम संबंधों में सफलता, पढ़ें राशिफल

Today Horoscope, 20 February: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार आइये देखते हैं मेष से लेकर मकर तक का राशिफल.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

कार्यक्षेत्र में आज आपके काम में प्रगति देखने को मिलेगी. छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं. मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं.

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

नशे से दूर रहने की कोशिश करें. खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग कर सकती है. यात्रा पर जाने के योग बर रहे हैं. सेहत ठीक रहेगी.

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनी रहेगी. आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे. आज आपको उम्मीद से ज़्यादा फायदा होगा. आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे.

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

खान पान में सावधानी बरतें. किसी भी तरह की लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है. कोर्ट-कचहरी के मामले में विजय मिल सकती है. लोगों को अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें.

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

अपने तेज और सक्रिय दिमाग की वजह से कुछ भी आसानी से सीख सकते हैं. किसी अनजान शख्स की सलाह पर निवेश का लाभ होने की संभावना है. परिवार की जरुरतों के बीच अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे.

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज के दिन आपको अपने चारों तरफ हो रही गतिविधियों के प्रति सजग रहिए. आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई कार्यक्रम कर सकते हैं. परिवार के लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा.

इसे भी पढ़ें: Shaligram: नेपाल में इस नदी से लाया गया शालिग्राम पत्थर है खास, दिखते हैं भगवान विष्णु के 24 अवतार, यहां है एकमात्र शालिग्राम का मंदिर

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज के दिन नकारात्मक उर्जा का संचार हो सकता है. आप छोटी-छोटी बातों पर झुंझलाहट होने की आशंका है. पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ लेंगे.

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएं तो उनकी समस्या पर ध्यान दें. मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं. जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे.

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. दिनचर्या में व्यस्तता बनी रहेगी. शाम के समय रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं. प्रतिस्पर्धा के चलते काम-काज की अधिकता हो सकती है.

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

दफ्तर में कोई आपकी योजनाओं में अड़ंगा लगा सकता है. शादीशुदा जिन्दगी खुशहाल रहेगी. आज आप रोमांटिक खयालों में खोए रहेंगे. धन से जुड़ा कोई मामला हल हो सकता है.

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

जीवनसाथी से पैसों से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर आज विवाद होने की आशंका है. लोगों के साथ अपना समय बर्बाद करने से बचें. कार्यक्षेत्र में अच्छे फल पाने के लिए अपने काम करने के तरीके पर गौर करने की जरुरत है.

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा. व्यापाार में मुनाफा आपके चेहरे पर खुशी ला सकता है. घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे. सेहत ठीक रहेगी.

Rohit Rai

Recent Posts

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

1 minute ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

16 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

42 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

56 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago