होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'शहजादा' को रिलीज के चौथे दिन भी दर्शकों का मिला ठंडा रिस्पॉन्स (फोटो)
Shehzada Box Office Collection: एक्टर कार्तिक आर्यन ‘भूल भुलैया 2’ की सक्सेस के बाद बॉलीवुड के दमदार एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए थे और उन्हें हिट मशीन कहा जाने लगा था. हालांकि एक्टर की लेटेस्ट रिलीज फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) को ऑडियंस को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला है. यहां तक कि वीकेंड पर भी फिल्म के लिए सिनेमाघरों में फुलफॉल कम रहा. फिल्म ‘शहजादा’ ने संडे यानी रिलीज के तीसरे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.
एक्टर कार्तिक आर्यन और कृति सेनन (Kriti Sanon) स्टारर फिल्म ‘शहजादा’ (Shehzada) का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. हालांकि रिलीज के बाद फिल्म को ऑडियंस से कुछ अच्छा रिस्पॉन्स नही मिला. एक्टर की फिल्म ‘शहजादा’ ने ओपनिंग डे पर 6 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था. उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर अच्छा कारोबार करेगी लेकिन शनिवार को भी फिल्म ने भारत में सिर्फ 6.65 करोड़ रुपये कमाए हैं. वहीं अब संडे यानी फिल्म की रिलीज के 3 दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक ‘शहजादा’ ने तीसरे दिन 7.30 करोड़ रुपयों का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 19.95 करोड़ रुपये हो गया है.
बता दें कि रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा रोनित रॉय, मनीषा कोइराला, परेश रावल और सचिन खेडेकर भी अहम रोल प्ले कर रहे हैं. ‘शहजादा’ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुण्ठपुरामुलू’ की ऑफिशियल हिंदी रिमेक है. कार्तिक आर्यन की ‘शहजादा’ फिलहाल उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से कमाई के मामले में काफी पीछे चल रही है. ‘भूल भुलैया 2’ बॉक्स ऑफिस पर 55. 96 करोड़ रुपयो का कारोबार किया था. वहीं ‘शहजादा’ इस आंकड़े से काफी दूर है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कितने करोड़ कमा पाती है.
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…