आस्था

14 जुलाई 2025 का राशिफल: सावन का पहला सोमवार है बेहद खास, लेकर आया है कई राशियों के लिए शुभ संकेत

Aaj Ka Rashifal 14 July 2025: आज का दिन केवल रोज जैसा नहीं है, आज सावने के पहले सोमवार की पूर्वसंध्या है. इस खास मौके पर भोलेनाथ की पूजा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है.सावन का

पहला सोमवार शुरू हो चुका है, ऐसे में आज का दिन भक्ति और आत्मविश्लेषण का है. अगर मन में कोई उलझन या परेशानी है, तो शिव भक्ति उसका समाधान ला सकती है. चलिए जानते हैं, आज के दिन आपकी राशि के लिए क्या संकेत हैं.

मेष राशि (Aries)

आज का दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरा रहेगा. परिवार में कोई छोटी खुशखबरी मिल सकती है. कार्यस्थल पर आपके प्रयासों की सराहना होगी. सावन के पहले सोमवार पर शिवजी को जल अर्पित करें, लाभ मिलेगा. किसी नए काम की योजना बना सकते हैं. सेहत का ख्याल रखें, विशेषकर सिरदर्द या थकान से बचें.

वृषभ राशि (Taurus)

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. सावन में शिवजी पर शहद और गंगाजल चढ़ाना शुभ रहेगा. जीवनसाथी से मधुर संबंध बनेंगे. भावनाओं पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि (Gemini)

दिन थोड़ी मानसिक अशांति के साथ शुरू हो सकता है. लेकिन दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होंगी. ऑफिस या बिज़नेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. सावन के पहले सोमवार पर शिव मंत्रों का जप करें, मन शांत होगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है. ध्यान रखें, आज कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें.

कर्क राशि (Cancer)

परिवार के साथ स्नेहभरे पल बिताने का मौका मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. किसी शुभ समाचार की संभावना है. सावन सोमवार से पहले शिवजी को सफेद फूल चढ़ाएं. सेहत को लेकर सतर्क रहें, विशेषकर पेट से जुड़ी परेशानी से. आज मन धार्मिक कार्यों में लगेगा.

सिंह राशि (Leo)

दिन नई उम्मीदों के साथ शुरू होगा. किसी पुराने काम में सफलता मिल सकती है. खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय भी ठीक रहेगी. सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र और जल चढ़ाएं, शुभ रहेगा. क्रोध पर काबू रखें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है. यात्रा का योग बन रहा है.

ये भी पढ़ें- Sawan 2025: किस समय करना चाहिए रुद्राभिषेक? पालन न करने पर मिल सकता है अशुभ फल, जानें इस सावन कौन से दिन है शुभ

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन संयम और सोच-समझकर चलने का है. कार्यस्थल पर निर्णय लेते समय सतर्क रहें. परिवार में किसी सदस्य से मतभेद हो सकते हैं. शिवजी को दही और अक्षत चढ़ाएं, शांति मिलेगी. मन में चल रही दुविधा खत्म होगी. संतान से जुड़ी कोई चिंता हो सकती है.

तुला राशि (Libra)

आज भाग्य आपका साथ देगा. किसी पुराने मित्र से सहयोग मिल सकता है. कामकाज में मन लगेगा और नतीजे बेहतर होंगे. सावन सोमवार पर शिव अर्चना जरूर करें. आर्थिक स्थिति में सुधार दिखेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन थोड़ी सावधानी से बिताएं. नौकरी में तनाव या टकराव से बचें. परिवार के साथ समय बिताएं, मन हल्का लगेगा. सावन में शिवजी को काले तिल अर्पित करें. भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है. किसी पुराने मसले पर हल मिलने की संभावना है.

धनु राशि (Sagittarius)

आज का दिन अच्छा बीतेगा. किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. परिवार से सराहना मिलेगी. शिवजी के पंचामृत से अभिषेक करने से विशेष लाभ होगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है. छोटी यात्रा संभव है, जिससे लाभ होगा.

मकर राशि (Capricorn)

दिन कामकाज में व्यस्तता वाला रहेगा. लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. सावन सोमवार से पहले शिवजी की उपासना करें, विशेषतः जल अर्पण करें. स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी महसूस हो सकती है. पुराने मित्र से बात करके मन प्रसन्न होगा.

कुंभ राशि (Aquarius)

किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू हो सकता है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. खर्चों में थोड़ी बढ़ोत्तरी हो सकती है. सावन में शिव चालीसा का पाठ करने से मानसिक राहत मिलेगी. नौकरी में तरक्की के संकेत हैं. पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है.

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा. मन में थोड़ी चिंता हो सकती है लेकिन दिन के अंत तक स्थिति बेहतर होगी. परिवार का साथ मिलेगा. सावन सोमवार से पहले शिवजी को सफेद मिठाई अर्पित करें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दोस्तों से मदद मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- Bharat Express Exclusive: शिव भक्ति से कैसे पाएं सफलता? नकारात्मकता होगी दूर, बरसेगी कृपा; देखिए सुबह 7 से 8 बजे तक

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago